एक्सप्लोरर

लखनऊ में UGC के खिलाफ सवर्ण समाज का प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी

प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री आवास की ओर जाने के लिए निकले. करीब आधे घंटे तक चौराहे पर प्रदर्शन के बाद जब वे आगे बढ़े तो पुलिस ने बालू अड्डा चौराहे के पास भारी पुलिस फोर्स तैनात कर उन्हें रोक दिया.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार को UGC के खिलाफ सवर्ण समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी 1090 चौराहे पर जुटे और UGC को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों के हाथों में 'संवैधानिक अछूत' लिखी तख्तियां थीं. उन्होंने UGC से जुड़े कानून को वापस लेने की मांग की.

प्रदर्शनकारी 1090 चौराहे से मुख्यमंत्री आवास की ओर जाने के लिए निकले. करीब आधे घंटे तक चौराहे पर प्रदर्शन के बाद जब वे आगे बढ़े तो पुलिस ने बालू अड्डा चौराहे के पास भारी पुलिस फोर्स तैनात कर उन्हें रोक दिया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई. पुलिस के रोकने के बाद प्रदर्शनकारियों ने मौके पर जमकर नारेबाजी की.

सवर्ण सांसद-विधायकों की सांकेतिक अर्थी लेकर निकले

प्रदर्शनकारियों ने सवर्ण सांसदों और विधायकों की सांकेतिक अर्थी भी ले रखी थी. इस दौरान वे मुर्दा है भाई, मुर्दा है, नेता हमारा मुर्दा है जैसे नारे लगाते हुए आगे बढ़े. सवर्ण मोर्चा के अध्यक्ष संदीप सिंह ने कहा कि सत्ता में बैठे सवर्ण समाज के नेताओं से लगातार सवाल किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि UGC से जुड़े कानून का विरोध जारी रहेगा और इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा.

काले कानून से कम नहीं यूजीसी- राहुल सिंह चौहान

प्रदर्शन में शामिल राहुल सिंह चौहान ने कहा कि सरकार को उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए. उनके मुताबिक यह कानून समाज के हितों के खिलाफ है और किसी काले कानून से कम नहीं है. उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों की अनदेखी होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ भी लगाए नारे

प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ भी नारे लगाए. उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो 2029 के लोकसभा चुनाव में समाज अपनी ताकत दिखाएगा.

निखिल साहू (Nikhil sahu) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीते 8 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. पत्रकारिता में स्नातक किया है. 6 वर्षों का प्रिंट मीडिया का अनुभव है. जिसमें दैनिक भास्कर, नवभारत टाइम, 4पीएम और स्वतंत्र प्रिंट शामिल है. डिजिटल मीडिया में गहरी पकड़ है, राजनीति, क्राइम, डेवलपमेंट और स्वास्थ की खबरों पर खास पकड़ है. ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग का अनुभव है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़ में सामूहिक विवाह समारोह, 534 जोड़ों ने लिए सात फेरे
आजमगढ़ में सामूहिक विवाह समारोह, 534 जोड़ों ने लिए सात फेरे
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
Advertisement

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget