एक्सप्लोरर

Coronavirus In UP: सामने आए 6046 नए केस, 24 घंटे में इलाज के बाद ठीक हुए 17540 मरीज   

उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामलों में कमी आई है. बीते 24 घंटे में राज्य में कोरोना के 6046 नए मामले सामने आए है. इस अवधि में 17540 मरीज हुए ठीक हुए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई है.  

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आई है. बीते 24 घंटे में राज्य में कोरोना के 6046 नए मामले सामने आए है. उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 6046 नए केस सामने आए हैं और 17540 लोग इलाज के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए हैं. 

अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि बताया कि 24 अप्रैल की तुलना में प्रतिदिन दर्ज किए जाने वाले मामलों में 84.2 प्रतिशत की कमी आई है और इस समय राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 94,482 है. 

सीएम ने दिया महाअभियान शुरू करने का निर्देश 
इस बीच बता दें कि, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए महाअभियान शुरू करने का निर्देश दिया है. उन्होंने सभी डीएम को गांवों और शहरी वार्डों में ‘मेरा गांव, कोरोना मुक्त गांव’ और ‘मेरा वार्ड, कोरोना मुक्त वार्ड’ अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं. हर जिले में सबसे अच्छा काम करने वाले तीन-तीन गांवों और तीन-तीन वार्डों को पुरस्कार दिया जाएगा. साथ ही सरकार की ओर से ऐसे गांवों और वार्डों को विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त धनराशि दी जाएगी.

अखिलेश ने बीजेपी पर साधा निशाना
कोरोना के लेकर सियासत भी जारी है. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि बीजेपी सरकार राजनीति छोड़कर अगर पार्टी के कार्यकाल में बने चिकित्सा केंद्रों का संचालन शुरू कर दे तो हजारों जीवन बच सकते हैं. सपा नेता ने ट्वीट कर कहा कि 'अच्छे काम से प्रेरणा लेने से सुधार का रास्ता निकलता है. अगर भाजपा सरकार राजनीति छोड़कर सपा के समय बने कैंसर इंस्टीट्यूट लखनऊ तथा झांसी, जौनपुर, आज़मगढ़, सीतापुर, बदायूं, सहारनपुर, लखीमपुर, अयोध्या में बने आधुनिक चिकित्सा केंद्रों को कारगर ढंग से शुरू कर दे तो हज़ारों जिंदगियां बच सकती हैं.'

ये भी पढ़ें: 

सीएम योगी ने किया मुलायम सिंह यादव के गांव सैफई का दौरा, कहा- कोरोना की तीसरी लहर की तैयारी जारी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget