एक्सप्लोरर

शिक्षकों के साथ छात्रों को भी मिलेगा यूपी सरकार की इस योजना का लाभ, यहां पढ़ें पूरी खबर

UP News: निपुण भारत मिशन के तहत प्रयागराज स्थित सीमैट (राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद) में पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है. इसके तहत शिक्षकों को प्रशिक्षण मिलेगा.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश की प्राथमिक शिक्षा को मजबूत बनाने और शिक्षकों को और अधिक सक्षम बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठा रही है. इसी कड़ी में “निपुण भारत मिशन” के तहत प्रयागराज स्थित सीमैट (राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद) में एक पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है. इस कार्यक्रम का मकसद है – “शिक्षक होंगे समर्थ, तो छात्र बनेंगे समृद्ध.”इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य और जिले स्तर के कुल 300 संदर्भदाता शिक्षकों को तैयार किया जा रहा है.

पहला अभ्यास सत्र 25 से 29 अप्रैल तक चला जिसमें 20 वरिष्ठ राज्य स्तरीय संदर्भदाताओं ने प्रशिक्षण का खाका तैयार किया. इसके बाद 1–5 मई, 7–11 मई और 13–17 मई को तीन चरणों में 100–100 जनपद स्तरीय शिक्षकों को प्रशिक्षण मिलेगा.

अंग्रेजी और हिंदी में हो रही कार्यशाला
प्रशिक्षण में एनसीईआरटी (NCERT) आधारित नई किताबों का अवलोकन, गतिविधि-आधारित पढ़ाई, कक्षा प्रबंधन और सही मूल्यांकन पद्धतियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. हिंदी और अंग्रेजी दोनों विषयों में विशेषज्ञों द्वारा कार्यशालाएं चलाई जा रही हैं.

प्रशिक्षण के बाद ये संदर्भदाता अपने-अपने जिले और ब्लॉकों में कार्यशालाएं आयोजित करेंगे और अन्य शिक्षकों को भी प्रशिक्षित करेंगे. इसका उद्देश्य सरकारी प्राथमिक और संयुक्त विद्यालयों में पढ़ाई की गुणवत्ता को सुधारना और बच्चों की पढ़ने-लिखने की क्षमता के साथ-साथ गणितीय समझ को मजबूत करना है.

'शिक्षक तकनीकी और शिक्षण कौशल में हो दक्ष'
बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि हर शिक्षक तकनीकी और शिक्षण कौशल में दक्ष हो, ताकि वह बच्चों को बेहतर मार्गदर्शन दे सके. उन्होंने कहा कि “जब हर शिक्षक प्रशिक्षित होगा, तभी हर छात्र समर्थ होगा.”

गौरतलब है कि निपुण भारत मिशन भारत सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसका लक्ष्य है कि कक्षा 3 तक के बच्चे बुनियादी पढ़ने, समझने और गणना करने की क्षमता हासिल कर लें. यूपी में यह मिशन ‘निपुण उत्तर प्रदेश’ के नाम से चलाया जा रहा है और इसका लाभ अब तक लाखों बच्चों तक पहुंच चुका है.

सरकार का लक्ष्य है कि इस वर्ष करीब 25 लाख शिक्षकों को ‘निष्ठा’ और अन्य प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जोड़ा जाए, जिससे यूपी की शिक्षा प्रणाली में ठोस बदलाव हो सके. इस पूरी प्रक्रिया से न सिर्फ शिक्षकों की क्षमता बढ़ेगी, बल्कि छात्र भी आत्मनिर्भर और सक्षम बनेंगे.

ये भी पढ़ें: UP के सभी मंडलों के लिए योगी सरकार का बड़ा फैसला, हजारों को मिलेगा रोजगार

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget