एक्सप्लोरर

Lucknow Hotel Fire: लखनऊ में भीषण आग के बाद सिविल अस्पताल में 7 लोग अभी तक भर्ती, 2 की मौत

UP News: यूपी के लखनऊ में स्थित Levana Hotel में भीषण आग लग गई. जिसके बाद अभी तक 7 लोग अस्पताल में भर्ती हैं और 2 लोगों की मौत हो गई है.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखनऊ (Lucknow) के हजरतगंज (Hajratganj) के होटल लेवाना में सोमवार को भीषण आग लग गई. जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ और सुरक्षाकर्मियों ने लोगों को निकाला जा चुका है. वहीं सिविल अस्पताल (Civil hospital) के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि अभी तक 7 लोगों को भर्ती किया गया है. जबकि दो लोग मरे पहुंचे. जिसमें एक महिला और पुरुष हैं.

सीएम योगी ने दिए ये निर्देश
बता दें कि कर्मचारियों और मेहमानों समेत कई लोग झुलस गए. दमकल की गाड़ियां आग बुझाने की कोशिश कर रही है. दमकल विभाग के कर्मियों ने होटल के अंदर फंसे लोगों को बचाने के लिए शीशे तोड़े. कमरों में धुआं भर जाने से होटल में ठहरे लोगों को सांस लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. इसी के साथ होटल की आग में फंसे कई लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है. जो लोग बाहर निकलकर आए हैं.

सीएम कार्यालय की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर तत्काल पहुंचने और राहत-बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए है.

डीएम ने दी ये जानकारी
जिला अधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने पत्रकारों से कहा, ‘‘होटल के मालिक ने बताया कि होटल में 30 कमरे हैं, जिनमें से 18 कमरे बुक हैं. वहां 35-40 लोग थे और कुछ लोग सुबह होटल से चले गए थे.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के काम में लगे हैं, अधिकतर लोगों को बाहर निकाल लिया गया है और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है.’’

आग लगने के कारणों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘ शायद शॉर्ट-सर्किट के कारण आग लगी है, सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है.’’ उन्होंने कहा कि दमकल कर्मी यह पता लगाने के लिए परिसर की तलाशी ले रहे हैं कि वहां कोई फंसा तो नहीं है.

 

Hotel Levana Fire News: लखनऊ के लेवाना होटल में लगी आग पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिया संज्ञान, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Levana Hotel Fire: लखनऊ के लेवाना होटल में लगी भीषण आग, रेस्क्यू के लिए तोड़ी गईं खिड़कियां, रस्सी के सहारे निकाले गए लोग, देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले यूपी में तमंचे बनते थे, अब ब्रह्मोस...', CM योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर हमला
'पहले यूपी में तमंचे बनते थे, अब ब्रह्मोस...', CM योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर हमला
UP चुनाव में BJP की टेंशन बढ़ाएंगे चिराग पासवान? 403 सीटों पर पार्टी का ये है प्लान, गठबंधन पर सस्पेंस!
UP चुनाव में BJP की टेंशन बढ़ाएंगे चिराग पासवान? 403 सीटों पर पार्टी का ये है प्लान, गठबंधन पर सस्पेंस!
Firozabad News: युवती ने प्रेमी संग मिलकर दादा को मार दिया, शव को गड्ढे में डालकर लगा दी आग
फिरोजाबाद: युवती ने प्रेमी संग मिलकर दादा को मार दिया, शव को गड्ढे में डालकर लगा दी आग
ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 'गैर यादव पिछड़ों की अनदेखी...'
ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 'गैर यादव पिछड़ों की अनदेखी...'

वीडियोज

Aamir Khan बोले, Gauri के साथ शुरू होगी जिंदगी की नई शुरुआत
Rakhi Sawant की Lock Upp 2 में एंट्री का बड़ा इशारा
Ram Kapoor बने Lock Upp 2 के सबसे अमीर कंटेस्टेंट!
Sunita Ahuja ने Govinda संग शादी को लेकर किए बड़े खुलासे
Gaurav Khanna ने Akanksha Chamola संग रिश्ते पर पहली बार तोड़ी चुप्पी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
UP चुनाव में BJP की टेंशन बढ़ाएंगे चिराग पासवान? 403 सीटों पर पार्टी का ये है प्लान, गठबंधन पर सस्पेंस!
UP चुनाव में BJP की टेंशन बढ़ाएंगे चिराग पासवान? 403 सीटों पर पार्टी का ये है प्लान, गठबंधन पर सस्पेंस!
आमिर खान की तीसरी शादी में पहुंचे इरफान पठान, दिल से दी बधाई; बोले- 'अल्लाह आपकी खूबसूरत...'
आमिर खान की तीसरी शादी में पहुंचे इरफान पठान, दिल से दी बधाई; बोले- 'अल्लाह आपकी खूबसूरत...'
Video: शादी के बाद झूमे आमिर खान, पहले किया डांस फिर गौरी स्प्रैट को kiss कर लुटाया प्यार
Video: शादी के बाद झूमे आमिर खान, पहले किया डांस फिर गौरी स्प्रैट को kiss कर लुटाया प्यार
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
Ayushman Card: आपके आसपास कौन-से अस्पताल में मिलेगा कैशलेस इलाज? घर बैठे ऐसे चेक करें पूरी लिस्ट
आपके आसपास कौन-से अस्पताल में मिलेगा कैशलेस इलाज? घर बैठे ऐसे चेक करें पूरी लिस्ट
Glass Cleaning Hacks: धुंधले पड़ गए हैं घर के खिड़की-दरवाजों के कांच? इस आसान घरेलू तरीके से लाएं चकाचक चमक
धुंधले पड़ गए हैं घर के खिड़की-दरवाजों के कांच? इस आसान घरेलू तरीके से लाएं चकाचक चमक
Embed widget