एक्सप्लोरर

लखनऊ: KGMU में इस तकनीक से हो रही Coronavirus संदिग्धों की स्क्रीनिंग, ताकि डॉक्टरों को न हो संक्रमण

KGMU में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से कोरोना संदिग्धों की स्क्रीनिंग हो रही है। इस प्रणाली से मरीज से संक्रमण फैलने का खतरा कम होगा। कोरोना वायरस के संदिग्धों का इलाज कर रहे डॉक्टरों की भी सुरक्षा बेहद जरूरी, इसलिए इस प्रणाली का उपयोग किया जा रहा है।

लखनऊ, शैलेष अरोड़ा। आम आदमी भले ही घर पर रहकर कोरोना संक्रमण (Coronavirus) से बच सकता है, लेकिन जिन डॉक्टर्स पर संदिग्धों की स्क्रीनिंग से लेकर इलाज तक की जिम्मेदारी है, उनको काफी सावधानी बरतने की ज़रूरत है, क्योंकि जरा सी चूक उनको भारी पड़ सकती है। धरती के ये भगवान दिन रात इस संक्रमण से लोगों को बचाने में जुटे हैं। ऐसे में KGMU ने अपने यहां अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) से कोरोना संदिग्धों की स्क्रीनिंग शुरू की है।

Coronavirus-screening1 डॉक्टर्स सेफ, स्क्रीनिंग भी तेज

KGMU के टेलीमेडिसिन यूनिट की नोडल इंचार्ज डॉ. शीतल वर्मा ने बताया कि इवोल्को हेल्थ रडार प्रणाली से कोरोना संदिग्धों की स्क्रीनिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि KGMU कोरोना वायरस जैसी महामारी से निपटने के लिए रोगी प्रबंधन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करने वाला पहला चिकित्सा विश्वविद्यालय है। डॉ. शीतल ने बताया कि कोरोना संदिग्धों की जांच करने वाले डॉक्टर्स भी खतरे में होते हैं। इस प्रणाली से मरीज से संक्रमण फैलने का खतरा कम होगा। इससे न सिर्फ सुरक्षित बल्कि पहले से तेज स्क्रीनिंग के साथ उपचार में मदद मिलेगी। इसके लिए मेडिसिन विभाग के चिकित्सकों का रोस्टर बनाया गया है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से उपचार करेगा।

Coronavirus-screening2 तत्काल रिपोर्ट से OPD के चिकित्सक होंगे अलर्ट

इस सिस्टम के सामने स्क्रीनिंग के दौरान व्यक्ति का टेम्परेचर लेने के साथ ही कुछ सवाल किए जाते हैं। उन सवालों के आधार पर ये सिस्टम मरीज की सही स्थिति का एक पेपर प्रिंट कर देता है। यह सिस्टम तत्काल कोरोना संक्रमण के किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के बारे में OPD चिकित्सक को सतर्क करेगा। डॉ. शीतल ने बताया कि यह तकनीक कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों में रोग के लक्षण एकत्रित करने में सहयोग करेगी। इससे चिकित्सक आवश्यकता पड़ने पर रियल टाइम में हालात की इमरजेंसी तय करने में सक्षम होंगे।

यह भी पढ़ें:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'तुष्टीकरण में अंधी होकर बहुसंख्यक समाज को अपमानित किया', भूपेंद्र चौधरी का सपा पर हमला
'तुष्टीकरण में अंधी होकर बहुसंख्यक समाज को अपमानित किया', भूपेंद्र चौधरी का सपा पर हमला
J&K: MBBS-BDS इंटर्न को CM अब्दुल्ला का तोहफा, स्टाइपेंड बढ़ाकर किया 25000
J&K: MBBS-BDS इंटर्न को CM अब्दुल्ला का तोहफा, स्टाइपेंड बढ़ाकर किया 25000
शिवा हत्याकांड: नेपाल गई, बुर्के में भागी, ADG ने बताया कैसे पकड़ी गई श्रद्धा दुबे?
शिवा हत्याकांड: नेपाल गई, बुर्के में भागी, ADG ने बताया कैसे पकड़ी गई श्रद्धा दुबे?

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
Embed widget