एक्सप्लोरर

यूपी: CM योगी ने लाभार्थियों के खाते में ऑनलाइन भेजी 1311 करोड़ रुपये पेंशन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जुलाई, अगस्त, सितंबर माह की पेंशन एक साथ इन सभी लाभार्थियों के खाते में जा रही है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वृद्धावस्था, दिव्यांगजन व कुष्ठावस्था पेंशन के 86,95,027 लाभार्थियों के खाते में पेंशन की त्रैमासिक किस्त 1,311.05 करोड़ रुपये ऑनलाइन भेजी. इस दौरान वृद्धावस्था पेंशन के 49,87,054 लाभार्थियों को 748.06 करोड़ व दिव्यांगजन पेंशन के 10,90,436 लाख लाभार्थियों को 163.57 करोड़, 26,06213 निराश्रित महिलाओं को 390.93 करोड़, कुष्ठावस्था पेंशन योजना के 11,324 लाभार्थियों को 8.49 करोड़ तीन महीने- जुलाई, अगस्त व सितंबर की पेंशन दी गई. प्रत्येक लाभार्थी के खाते में 1500-1500 रुपये भेजे गए. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने पेंशन लाभार्थियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को भी जाना.

सामाजिक पेंशन योजनाओं के वितरण कार्यक्रम में लाभार्थियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जुलाई, अगस्त, सितंबर माह की पेंशन एक साथ इन सभी लाभार्थियों के खाते में जा रही है. हमारी सरकार ने नर सेवा को नारायण सेवा के साथ जोड़ कर देखा है. यदि हम किसी निराश्रित या दिव्यांगजन का थोड़ा भी सहयोग करते हैं तो यह बहुत ही पवित्र कार्य है. उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास होना चाहिए कि सरकार की प्रत्येक योजना का लाभ सभी नागरिकों तक पहुंचे.

पीएम मोदी का आभार व्यक्त करना चाहिए- योगी

उन्होंने कहा कि यह राशि इन सभी लाभार्थियों को उनके सामान्य भरण-पोषण के लिए दी जाती है. यह केंद्र व राज्य सरकार की योजना का एक भाग और शासन की लोक कल्याणकारी योजनाओं का भी एक हिस्सा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "हम सबको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करना चाहिए, जिनके कारण आज प्रत्येक लाभार्थी के खाते में सीधे धनराशि पहुंच रही है और बड़ी संख्या में लाभार्थी शासन की योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं." उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यदि कोई लाभार्थी शासन की योजनाओं से वंचित रह गया है तो उनको चिन्हित करते हुए उन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाएं.

योगी ने कहा कि यह कार्य निरंतर चल रहा है, जिससे कोरोना काल में किसी भी व्यक्ति के सामने भोजन का संकट न आए. जिनके पास राशन कार्ड नहीं है, उनके लिए तत्काल राशन कार्ड बनाकर राशन उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए गए हैं. हम किसी प्रकार से यह न मानें कि पेंशन लाभार्थी के साथ कोई खड़ा नहीं है. समाज और सरकार को उनके साथ खड़ा होना होगा तथा प्रशासन को उनकी मदद के लिए सदैव तत्पर रहना होगा. हमारा प्रयास होना चाहिए कि शासन से जुड़ी योजना का लाभ प्रत्येक नागरिक तक पहुंचे.

ये भी पढ़ें-

प्रियंका गांधी ने सरकारी नौकरियों को लेकर योगी सरकार पर साधा निशाना, कहा- सड़कों पर उतर चुका है युवा

लखनऊः 21 सितंबर को प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगी समाजवादी पार्टी, राज्यपाल के नाम देगी ज्ञापन 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget