एक्सप्लोरर

UP News: लखनऊ के बाल गृह में पांच दिनों में चार नवजातों की मौत, प्रशासन में हड़कंप, होगी कार्रवाई

Negligence in Children's Home:सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि बच्चियों को ठंड लगी थी और उन्हें निमोनिया हो गया था. बाल गृह में बच्चियों की ठीक से देखभाल न होने का भी खुलासा हुआ.

Lucknow four newborns died:राजधानी में हजरतगंज (Hazratganj) के प्राग नारायण रोड स्थित राजकीय बाल गृह (Children's Home)के दत्तक ग्रहण केंद्र में बीते पांच दिनों में चार नवजात बच्चियों की मौत ने प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है. मरने वाली बच्चियों की उम्र 10 से 20 दिन के बीच की बताई जा रही है. इसकी खबर पाकर डीपीओ विकास सिंह (Vikash singh) ने बालग्रह का निरीक्षण किया. उन्होंने मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिये हैं. डीपीओ ने अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तत्काल रिपोर्ट मांगी है. 

बाल अधिकार आयोग की सदस्य ने लगाई फटकार
इधर, राज्य बाल अधिकार आयोग की सदस्य अनीता अग्रवाल ने भी बाल गृह पहुंच कर अधीक्षक को फटकार लगाई. उन्होंने बच्चियों की मौत के बारे में सूचना न देने पर जवाब तलब किया है. बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष रवींद्र जादौन ने भी बाल के गृह के अधिकारियों से इस मामले में जवाब मांगा है.

मामला दबाकर बैठे रहे अधीक्षक 
बच्चियों की एक के बाद एक मौत से राजकीय बाल गृह की व्यवस्थाओं की भी पोल खुल गई है. बाल गृह में बच्ची की पहली मौत 10 फरवरी को हुई थी. राजधानी में लावारिस हालत में मिली 10 दिन की इस बच्ची का नाम अंतरा रखा गया था. इस बच्ची को बीते दिसंबर में बाल गृह लाया गया था. बच्ची काफी बीमार थी और 20 दिन से अस्पताल में भर्ती थी. डिस्चार्ज होकर वह बालग्रह वापस आई तो फिर से तबीयत बिगड़ गई और उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया. इसी तरह 11 फरवरी को 15 दिन की एक और बच्ची लक्ष्मी की भी अस्पताल में मौत हो गई. 16 दिन की आयुषी ने भी 12 फरवरी को अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि मंगलवार 13 फरवरी को 20 दिन की दीपा की अस्पताल में मौत हो गई. बीमारी और लापरवाही से बच्चियां लगातार दम तोड़ती रहीं, लेकिन बाल गृह के अधिकारियों ने इसकी सूचना न ही डीपीओ को दी और न बाल कल्याण समिति या राज्य बाल अधिकार आयोग को. बाल गृह के अधीक्षक और स्टाफ सारा मामला दबाए बैठे रहे.

ठंड और निमोनिया से हुई बच्चियों की मौत
अधिकारियों को जब मामले की जानकारी मिली तो उन्होंने बाल गृह का निरीक्षण किया. इसके साथ ही सिविल अस्पताल जाकर भी छानबीन की. वहां जाकर पता चला कि डेढ़ महीने की एक और नवजात मून का भी अस्पताल में उपचार चल रहा है. सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि बच्चियों को ठंड लगी थी और उन्हें निमोनिया हो गया था. बाल गृह में बच्चियों की ठीक से देखभाल न होने का भी खुलासा हुआ. अब डीपीओ विकास सिंह ने बच्चियों की मौत के मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं. इसमें बाल गृह के अधीक्षक और स्टाफ की तमाम लापरवाहियों का खुलासा होना तय माना जा रहा है. 

यह भी पढ़ें: UP Budget: 22 फरवरी को पेश होगा यूपी का बजट, 20 फरवरी से 10 मार्च तक चलेगा सत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget