एक्सप्लोरर

माता-पिता का वोट बच्चों को दिलाएगा 10 नंबर ज्यादा, लखनऊ के स्कूल की बड़ी घोषणा

Lucknow School Voting: स्कूल के मैनेजर ने कहा यह लोकतंत्र का महापर्व है, हम चाहते हैं इस लोकतंत्र के महापर्व में सभी शामिल हों. इसी कारण बच्चों के माता-पिता से वोट देने की अपील की गई है.

UP News: लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में लखनऊ में भी वोटिंग होनी है, 20 मई को होने वाली इस वोटिंग में वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए लखनऊ स्थित सेंट जोसेफ स्कूल ने नया तरीका निकाला है. इस स्कूल के मैनेजर अनिल अग्रवाल ने अपने स्कूल के बच्चों के अभिभावकों और अपने शिक्षकों के परिवार सहित वोट देने पर उनको एक तोहफा देने की बात कही है.

अनिल अग्रवाल ने एबीपी लाइव से बातचीत में कहा कि उन्होंने अपने स्कूल में बच्चों को कहा है कि जिन बच्चों के माता-पिता वोट देते हैं तो माता के नाम पर पांच नंबर और पिता के वोट देने के नाम पर पांच नंबर कुल मिलाकर 10 नंबर बच्चों को अगली परीक्षा में बढ़ा के दिए जाएंगे. यह अंक बच्चे एक विषय में भी ले सकते हैं और अलग-अलग विषयों में भी पा सकते हैं. वहीं उन्होंने अपने स्कूल में काम करने वाले स्टाफ को परिवार सहित वोट देने पर उनकी महीने की सैलरी में एक दिन की सैलरी बढ़ाकर उनको तोहफे स्वरूप देने की बात कही है.

अनिल अग्रवाल ने कहा कि आमतौर पर लोग मतदान दिवस के दिन छुट्टी होने पर घरों से नहीं निकलते हैं. यह लोकतंत्र का महापर्व है और हम चाहते हैं इस लोकतंत्र के महापर्व में सभी शामिल हों. इसी कारण बच्चों को उनके माता-पिता से वोट देने की अपील करने की लिए कहा गया है और स्टाफ को भी वोट देने के लिए कहा गया है. उन्होंने कहा कि मतदान दिवस के दूसरे दिन पैरंट टीचर मीटिंग रखी गई है जिस दौरान बच्चे अपने माता-पिता के साथ आकर अपनी इंक लगी हुई उंगली जब दिखाएंगे तो उनको अगली परीक्षा में 10 अंकों का लाभ दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि मैनेजमेंट और स्टाफ का भी एक ग्रुप बना है जिसमें सभी स्टाफ के लोग अपने परिवार सहित वोट की तस्वीर डालेंगे. जिससे उनको इस महीने की सैलरी में एक दिन की सैलरी बढ़ा कर दी जाएगी.

UP Lok Sabha Election 2024: 'जब कमल खिलेगा तो POK भारत में होगा शामिल', कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
UP: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
यूपी: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
Greater Noida News: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश
ग्रेटर नोएडा: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget