एक्सप्लोरर

बरेली: झूठी शान की खातिर नाबालिग प्रेमी और प्रेमिका की निर्मम हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

बरेली में प्रेमी युगल की हत्या का सनसनखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों मृतकों की पहचान कर ली है। दोनों के शव रेलवे ट्रेक पर मिले हैं।

बरेली, एबीपी गंगा। बरेली में ऑनर किलिंग की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां झूठी शान की खातिर नाबालिग प्रेमी युगल की हत्या कर दी गई और शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने दोनों मृतकों की पहचान कर ली है। बताया गया कि दोनो आंवला के ही दो अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं। दोनों मृतक अलग-अलग जाति के हैं। मृतकों की पहचान 15 साल की जशोदा और उसके प्रेमी उमेश के रूप में हुई है। जशोदा के परिजनों का कहना है की उसकी हत्या की गई है क्योंकि उसके दोनो हाथ बंधे हुए थे।

जशोदा पड़ोस के गांव बिहर के उमेश से प्रेम करती थी। उमेश जशोदा के घर दूध देने आता था इसी दौरान दोनों के बीच दोस्ती हो गई थी। दोनों छुप-छुप कर मिलने लगे और फोन पर भी बात करते थे। इस बात की जानकारी जब लड़की के परिवारवालों को हुई थी उन्होंने उसे डांट दिया और कहा की अभी तुम्हारी उम्र पढ़ने लिखने की है।

महज 15 साल की जशोदा उमेश से शादी करना चाहती थी लेकिन जशोदा और उसका प्रेमी उमेश दोनों ही नाबालिग थे इसलिए शादी भी नहीं कर सकते थे। लड़की के परिजनों का कहना है की मंगलवार रात घर के सभी लोग दावत में गए हुए थे इस दौरान उमेश ने उसे फोन करके बुला लिया। और उसके बाद दोनों की हत्या कर दी गई।

बरेली: झूठी शान की खातिर नाबालिग प्रेमी और प्रेमिका की निर्मम हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

मामले को लेकर एसपी ग्रामीण डॉ संसार सिंह ने बताया कि दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे और शादी करना चाहते थे। लेकिन परिवार वाले शादी को राजी नहीं थे। जिस वजह से दोनों ने सुसाइड कर लिया। फिलहाल सुसाइड को लेकर कुछ सवाल भी खड़े हो रहे हैं। अगर दोनों ने आत्महत्या की है तो जशोदा के दोनों हाथ क्यों बंधे हुए थे। फिलहाल पुलिस को सभी सवालों के जवाब खोजने होंगे तभी हत्या और आत्महत्या के बीच की गुत्थी सुलझ सकेगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अखिलेश यादव का PDA परिवार और पैसे तक सिमटा', अनिल राजभर का सपा प्रमुख पर हमला
'अखिलेश यादव का PDA परिवार और पैसे तक सिमटा', अनिल राजभर का सपा प्रमुख पर हमला
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
UP: लखनऊ कांग्रेस मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल, ममता चौधरी दिल्ली तलब
UP: लखनऊ कांग्रेस मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल, ममता चौधरी दिल्ली तलब
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फिर टली सुनवाई, अब 16 अक्टूबर को होगी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फिर टली सुनवाई, अब 16 अक्टूबर को होगी

वीडियोज

Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!
राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?
विपक्ष की लड़ाई, जमीनी या हवा-हवाई? |
SIR-CEC पर लड़ाई...शिव तांडव तक आई!
कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
Embed widget