एक्सप्लोरर

UP Politics: मिशन 2024 को लेकर यूपी में बीजेपी है तैयार, रविवार को होगी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक

UP Politics: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि बैठक में आगामी कार्ययोजना को पटल पर रखा जाएगा और पहले के संगठनात्मक कार्यो पर चर्चा होगी. इस बैठक में 700 पदाधिकारी शामिल होंगे.

UP Politics: उत्तर प्रदेश में बीजेपी (BJP) ने लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) की तैयारियां तेज कर दी है. 20 जनवरी को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने गाजीपुर (Ghazipur) से इसका शंखनाद कर दिया है और अब 22 जनवरी यानी रविवार को लखनऊ में यूपी बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी. जिसमें बीजेपी के मिशन 2024 को आगे बढ़ाया जाएगा. इस बैठक का उद्घाटन सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे. बैठक में प्रदेशभर के 700 पदाधिकारियों को बुलाया गया हैं.  

बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति बैठक को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि बैठक में आगामी कार्ययोजना को पटल पर रखा जाएगा और पहले के संगठनात्मक कार्यो पर चर्चा होगी. उन्होंने कहा कि केंद्र से 26 जनवरी तक सभी राज्यों में कार्यसमिति का कार्य पूरा करना है. 5 फरवरी तक जिला कार्यसमिति का कार्य पूरा करना होगा और 12 फरवरी तक मंडल कार्यसमिति को पूरा करना होगा.

सीएम योगी करेंगे बैठक का उद्घाटन 

बीजेपी कार्यसमिति की ये बैठक लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगी. इस बैठक का उद्घाटन सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे. ये बैठक आगामा लोकसभा चुनाव 2024 के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है. प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी इसकी अध्यक्षता करेंगे, बैठक में बीजेपी के मिशन 2024 को लेकर मंथन किया जाएगा. इसके साथ ही दिल्ली में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में लोकसभा चुनाव को लेकर जो रणनीति तैयार की गई, उसकी जानकारी भी पार्टी पदाधिकारियों को दी जाएगी और इन बिंदुओं को आगे कैसे बढ़ाया जाए इसके बारे में बताया जाएगा. 

बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में इस बात को लेकर पदाधिकारियों के साथ चर्चा की जाएगी कि लोकसभा चुनाव के लिए जनता के बीच कैसे जाना है. बीजेपी को हर मतदाता तक पहुंचना है चाहे वो उन्हें वोट दे या न दें, कैसे शीर्ष नेतृत्व का मैसेज नीचे पहुंचाया जाएगा इस पर भी चर्चा की जाएगी. लोकसभा चुनाव के लिहाज से यूपी बीजेपी के लिए काफी अहम हैं क्योंकि यहां से सबसे ज्यादा 80 लोकसभा सीट आती हैं और बीजेपी की स्थिति भी यहां काफी मजबूत है. यही वजह है कि बीजेपी का सबसे ज्यादा फोकस यूपी पर है और बीजेपी ने यहां सभी 80 सीटों की जीतने का लक्ष्य रखा है. 

ये भी पढ़ें-  UP Politics: सपा, BSP, RJD, JDU के फैसले से मिला संकेत! क्या BJP के खिलाफ विपक्षी एकता केवल दिखावा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Baliya News: करंट से पिता-पुत्र की मौत पर भड़की BJP विधायक, इंजीनियर का हाथ पकड़ भीड़ के बीच लगाई फटकार
बलिया: करंट से पिता-पुत्र की मौत पर भड़कीं BJP विधायक, इंजीनियर का हाथ पकड़ भीड़ के बीच लगाई फटकार
अब उत्तराखंड में पेपर लीक, देहरादून की यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने WhatsApp से किया शेयर
अब उत्तराखंड में पेपर लीक, देहरादून की यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने WhatsApp से किया शेयर
बरेली में होटल के बाहर का वीडियो वायरल, मानसिक तनाव में नाबालिग छात्रा ने दी जान
बरेली में होटल के बाहर का वीडियो वायरल, मानसिक तनाव में नाबालिग छात्रा ने दी जान
मुजफ्फरनगर: टीचर ने लगाया बैग से 10 रुपये चुराने का आरोप, आहत छात्रा ने कर ली आत्महत्या
मुजफ्फरनगर: टीचर ने लगाया बैग से 10 रुपये चुराने का आरोप, आहत छात्रा ने कर ली आत्महत्या

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
Embed widget