एक्सप्लोरर

नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह की सीट पर जमकर हुई नोटा पर वोटिंग, मैनपुरी और बदायूं में रहा ये हाल

Lok Sabha Elections Result 2024: ईवीएम मशीन पर नोटा का बटन तब दबाया जाता है जब मतदाता को कोई भी उम्मीदवार पसंद नहीं होता है. यानी वो किसी को अपना वोट नहीं देना चाहता.

Lok Sabha Elections Result 2024: लोकसभा चुनाव में इस बार नोटा को भी लोगों ने खूब पसंद किया है. कई ऐसी सीटें रही जहां बीजेपी और इंडिया गठबंधन के बीच सीधी टक्कर देखने को मिली तो वहीं बसपा ज्यादातर सीटों पर तीसरे नंबर पर दिखाई दी. जबकि लोगों ने नोटा का बटन भी खूब दबाया. कई ऐसी सीटें हैं जहां नोटा यानी 'कोई भी नहीं' (None of the Above) को निर्दलीय प्रत्याशियों से ज्यादा वोट मिले और नोटा चौथे स्थान पर रहा. 

ईवीएम मशीन पर नोटा का बटन तब दबाया जाता है जब मतदाता को कोई भी उम्मीदवार पसंद नहीं होता है. यानी वो किसी को अपना वोट नहीं देना चाहता. इस बार यूपी की कई सीटों पर बीजेपी, इंडिया और बसपा उम्मीदवारों के बाद नोटा को सबसे ज्यादा पसंद किया गया. दिलचस्प बात ये हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाराणसी सीट पर भी नोटा दबाने वाले लोगों की कमी नहीं थी. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी लोकसभा सीट पर नोटा चौथे नंबर पर रहा. वाराणसी में पीएम मोदी समेत कुल 7 उम्मीदवार मैदान में थे. पीएम मोदी को 612970 वोट मिले, दूसरे नंबर पर इंडिया गठबंधन के अजय राय (460457 वोट) और तीसरे नंबर पर बसपा के अतहर जमाल लारी (33766 वोट) रहे. जबकि चौथे नंबर पर नोटा रहा. यहां 8478 लोगों ने नोटा का बटन दबाया. 

अखिलेश यादव ने तोड़ दिया मुलायम सिंह यादव का 20 साल पुराना रिकॉर्ड, इस मामले में रह गए पीछे

इन सीटों पर चौथे नंबर पर रहा नोटा
- राजनाथ सिंह की लखनऊ सीट पर भी लोगों ने नोटा पर जमकर बटन दबाया. यहां नोटा को 7350 वोट मिले. 
- गौतमबुद्ध नगर सीट पर भी नोटा चौथे नंबर पर रहा. यहा 10324 लोगों ने नोटा का बटन दबाया. 
- मेरठ सीट पर भी 4776 लोगों ने नोटा का बटन दबाया और नोटा ने पाँच निर्दलीय उम्मीदवारों को पीछे छोड़ दिया. 
- बरेली सीट पर दस निर्दलीय प्रत्याशियों को पीछे छोड़ते हुए नोटा चौथे नंबर पर रहा. यहां 6260 लोगों ने नोटा दबाया.
- पीलीभीत सीट पर नोटों ने सात उम्मीदवारों को धूल चटाई. यहां 6741 वोट नोटा पर पड़े.
- शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव की बदायूं सीट पर नोटा पर 8562 वोट मिले. 
- सीएम योगी आदित्यनाथ के गृहक्षेत्र गोरखपुर में दस उम्मीदवारों को पीछे छोड़ते हुए 7881 लोगों ने नोटा पर बटन दबाया   
- मैनपुरी, कन्नौज, आजमगढ़ और ग़ाज़ीपुर जैसी सीटों पर भी नोटा मतदाताओं की चौथी पसंद बनकर उभरा. इन सीटों पर लोगों ने खूब नोटा दबाया. 

इनके अलावा भी यूपी की कई ऐसी सीटें रही जहां नोटा ने निर्दलीय उम्मीदवारों को पीछे छोड़ते चौथा या पांचवां स्थान हासिल किया. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget