एक्सप्लोरर

BJP को क्यों चाहिए लोकसभा में 400 सीट? केशव प्रसाद मौर्य ने बताई वजह, किया बड़ा खुलासा

Lok Sabha Elections 2024: केशव मौर्य ने कहा कि पीएम मोदी 10 साल से पूर्ण बहुमत की सरकार चला रहे हैं. वह संविधान बदलने वाले नहीं बल्कि लोकतंत्र के मंदिर में शीश झुकाने वाले प्रधानमंत्री हैं.

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव में अब पाकिस्तान की भी इंट्री हो गई है. यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने चार सौ सीटों के दावे पर कहा कि एनडीए को इतनी सीटें इसलिए चाहिए, ताकि पाक अधिकृत कश्मीर में भी तिरंगा फहराया जा सके. उन्होंने इस बयान के साथ ही विपक्ष के उन आरोपों पर भी विराम लगाने की कोशिश की, जिसमें 400 पार इसलिए कहा जा रहा था जिससे बीजेपी संविधान बदलकर आरक्षण को खत्म करना चाहती है. 

डिप्टी सीएम ने कहा, पीएम मोदी 10 साल से पूर्ण बहुमत की सरकार चला रहे हैं. वह संविधान बदलने वाले नहीं बल्कि लोकतंत्र के मंदिर में शीश झुकाने वाले प्रधानमंत्री हैं. केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे में कश्मीर का एक हिस्सा है. वहां भी तिरंगा फहराना है. इसके लिए हमें 400 पार की जरूरत है. 

विरोधी दलों पर साधा निशाना
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार की शाम को पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में रोड शो करते हुए कहा कि कमल का बटन दबाओगे तो साइकिल पंचर हो जाएगी और हाथी पस्त हो जाएगा. उन्होंने कहा, लक्ष्मी जी ना साइकिल पर बैठकर आएंगी और ना ही हाथी पर. वह तो कमल के फूल पर बैठकर आएंगी. उन्होंने प्रयागराज में कुछ महीनों बाद आयोजित होने जा रहे महाकुंभ के नाम पर भी वोट मांगे.

विपक्षी दलो पर हमला बोलते हुए मौर्य ने कहा, पार्टियां चाहती हैं कि पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री ना बने, क्योंकि विपक्ष को यह डर लग रहा है कि पीएम मोदी प्रधानमंत्री बन गए तो भ्रष्टाचारियों को अंदर कर देंगे. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री भी कह चुके हैं कि 10 साल का कार्यकाल ट्रेलर है और असली पिक्चर 4 जून के बाद दिखाएंगे. 

डिप्टी सीएम ने कहा है कि सपा की साइकिल पंचर हो गई है. सैफई खानदान वालों की हालत खराब है. इस बार समाजवादी पार्टी का यूपी में खाता नहीं खुलेगा। डिप्टी सीएम ने दावा किया है कि बीजेपी यूपी की सभी 80 सीटें जीत रही है और देश में बीजेपी 370 सीटें जीतेगी. जबकि एनडीए गठबंधन 400 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करेगा.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Baliya News: करंट से पिता-पुत्र की मौत पर भड़की BJP विधायक, इंजीनियर का हाथ पकड़ भीड़ के बीच लगाई फटकार
बलिया: करंट से पिता-पुत्र की मौत पर भड़कीं BJP विधायक, इंजीनियर का हाथ पकड़ भीड़ के बीच लगाई फटकार
अब उत्तराखंड में पेपर लीक, देहरादून की यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने WhatsApp से किया शेयर
अब उत्तराखंड में पेपर लीक, देहरादून की यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने WhatsApp से किया शेयर
बरेली में होटल के बाहर का वीडियो वायरल, मानसिक तनाव में नाबालिग छात्रा ने दी जान
बरेली में होटल के बाहर का वीडियो वायरल, मानसिक तनाव में नाबालिग छात्रा ने दी जान
मुजफ्फरनगर: टीचर ने लगाया बैग से 10 रुपये चुराने का आरोप, आहत छात्रा ने कर ली आत्महत्या
मुजफ्फरनगर: टीचर ने लगाया बैग से 10 रुपये चुराने का आरोप, आहत छात्रा ने कर ली आत्महत्या

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
Embed widget