एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: पीलीभीत में सपा नेताओं ने उखाड़ डाला हेलीपैड, सीएम धामी का उतरना था हेलीकॉप्टर

UP Lok Sabha Election 2024: पीलीभीत में समाजवादी पार्टी के द्वारा बनाये गए हेलीकॉप्टर पर भाजपा के उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी का हेलीकॉप्टर उतरने से पहले सपा कार्यकर्ताओं ने उसे उखाड़ दिया.

UP Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव प्रधानमंत्री की कुर्सी के लिए हो रहा है लेकिन पीलीभीत में सपा और भारतीय जनता पार्टी में हेलीपैड को लेकर लड़ाई  चल रही है, दरअसल आज पीलीभीत में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आगमन है कुछ ही घंटे के बाद वह पीलीभीत में एक जनसभा को संबोधित करेंगे लेकिन हैरानी इस बात की जहां पुष्कर सिंह धामी का हेलीकॉप्टर उतरना था वहां से हेलीपैड गायब था. यह देखकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और प्रशासन के हाथ पैर फूल गए हैं.

दरअसल बीती 9 अप्रैल को इसी जगह पर सपा मुखिया अखिलेश यादव के लिए हेलीपैड सपा के कार्यकर्ताओं ने बनवाया था लेकिन जब उनको पता लगा कि इस हेलीपैड का इस्तेमाल अब भारतीय जनता पार्टी अपने हेलीकॉप्टर उतरने में करेगी तो बीती देर रात सपा के जिला अध्यक्ष जगदीश सिंह जग्गा सहित तमाम सपा के कार्यकर्ताओं ने हेलीपैड की एक एक ईट उखाड़ कर ले गए. हेलीपैड से ईट उखाड़ने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर  वायरल करते हुए लिखा कि पीलीभीत -बहेड़ी लोकसभा में  समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी भागवत सरण गंगवार द्वारा पूरनपुर में अस्थायी हैलीपैड बनाया गया था. जिस हेलीपैड पर बीते 9 अप्रैल को पूर्व cm अखिलेश यादव का उड़नखटोला उतरा था. जिसे आज सपा प्रत्याशी द्वारा हैलीपैड पर लगी ईटो को नहीं हटाने दी जा रही.

जिला प्रशासन के फूले हाथ-पैर
फिलहाल मौके पर हेलीपैड न मिलने से  भारतीय जनता पार्टी व प्रशासन के हाथ पैर फूल गये, और अब  कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। क्योंकि कुछ देर में ही पुष्कर सिंह धामी का हेलीकॉप्टर यहां पर उतरना तय है, इस मामले में जब पूरनपुर एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला से बात की तो उन्होंने बताया कि पहले इन लोगों से पूछ लिया गया था यह लोग मान गए थे ।लेकिन उन्होंने रात में अपना हेलीपैड उखाड़ लिया है अगर पहले बताए थे तो हम नया हेलीपैड कल ही बनवा देते ।फिलहाल हेलीपैड कुछ ही देर में तैयार हो जाएगा.

ये भी पढे़ं: Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम विभाग ने दी चेतावनी, कई जिलों में तेज हवाओं के साथ हो सकती है बर्फबारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget