एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: यूपी में INDIA गठबंधन की तस्वीर फाइनल, अखिलेश यादव का एलान, जानिए किस दल को मिली कितनी सीटें

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है. कांग्रेस ग्यारह सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

Lok Sabha Election 2024: इंडिया गठबंधन में मची रस्साकशी के बीच उत्तर प्रदेश से राहत भरी ख़बर आई है. यूपी में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीटों को लेकर सहमति बन गई है. यूपी में कांग्रेस ग्यारह सीटों पर चुनाव लडे़गी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस बात का एलान किया है. अखिलेश यादव ने इसे गठबंधन की सौहार्दपूर्ण शुरुआत बताया और दावा किया है. उनकी पीडीए की रणनीति इतिहास बदल देगी. 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर कांग्रेस के साथ सीटों के बंटवारे का एलान किया है. सपा अध्यक्ष ने लिखा, 'कांग्रेस के साथ 11 मज़बूत सीटों से हमारे सौहार्दपूर्ण गठबंधन की अच्छी शुरुआत हो रही है… ये सिलसिला जीत के समीकरण के साथ और भी आगे बढ़ेगा. ‘इंडिया’ की टीम और ‘पीडीए’ की रणनीति इतिहास बदल देगी.'

 

UP Politics: अखिलेश यादव की कांग्रेस को सलाह, कहा- 'Delay नहीं होना चाहिए जब बीजेपी पूरी तैयारी के साथ...'

सपा-कांग्रेस ने सीटों को लेकर डील पक्की
उत्तर प्रदेश में सपा ने कांग्रेस को 11 सीटें देने का एलान किया है. इनमें से दो सीट तो रायबरेली और अमेठी मानी ही जा रही है. इसके अलावा नौ अन्य सीटें कौन सी दी गई है, इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. ख़बरों के मुताबिक़ कांग्रेस पश्चिमी यूपी की चार सीटों पर चुनाव लड़ सकती है. इनमें से एक सीट अमरोहा की हो सकती है, जहां कुंवर दानिश अली सांसद है. उन्हें पिछले महीने दिसंबर में ही बसपा से निष्कासित किया गया है. 

पश्चिमी यूपी के अलावा पूर्वांचल और बुंदेलखंड में भी कांग्रेस को सीटें दी जा सकती है. सपा अध्यक्ष ने पहले ही कह दिया था कि वो इस महीने के आख़िर तक सीटों पर फ़ैसला ले लेंगे और अब सपा की ओर से इसका एलान भी हो गया है. हालांकि कांग्रेस की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. 2019 के चुनाव में कांग्रेस को सिर्फ एक रायबरेली सीट पर ही जीत हासिल हुई थी. राहुल गांधी अमेठी में भी चुनाव हार गए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget