एक्सप्लोरर

यूपी: गोरखपुर के ग्रामीण इलाकों में टिड्डी दल ने उड़ाई किसानों की नींद, खेतों में पीट रहे थालियां

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में टिड्डी दल किसानों के लिए मुसीबत बने हुए हैं. गोरखपुर में भी टिड्डी दल ने फसलों और पेड़ पौधों को नुकसान पहुंचाया है. टिड्डियों के हमले ने गोरखपुर के उत्‍तर-पश्चिमी गांवों के किसानों की नींद उड़ा दी है.

गोरखपुर. देश के कई राज्‍यों में टिड्डी दल फसलों को मुकसान पहुंचा रहे है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए सिरदर्द बना टिड्डियों का दल अंबेडकरनगर और संतकबीरनगर होते हुए गोरखपुर पहुंच गया है. टिड्डी दल की वजह से किसान परेशान हैं और दिन-रात खेतों में पहरा दे रहे हैं. टिड्डियों के दल को भगाने के लिए किसान थालियां पीटने के साथ-साथ आवाजें भी लगा रहे हैं. टिड्डियों के हमले ने गोरखपुर के उत्तर-पश्चिमी गांवों के किसानों की नींद उड़ा दी है.

गोरखपुर के उत्तर-पश्चिम ग्रामीण इलाकों में टिड्डियों ने आतंक मचा रखा है. कौड़िया और मीरपुर के किसानों में दहशत है. किसानों का कहना है कि टिड्डियों के आने की वजह से उन्‍हें डर बना हुआ है. किसान दिन-रात खेतों में ही रहते हैं. आवाज लगाकर उन्‍हें भगाने की कोशिश करते हैं. टिड्डी दल मक्‍के की फसल को खासा नुकसान पहुंचाया है. प्रशासन की ओर से भई कोई मदद नहीं मिल रही है. किसान बारी-बारी से दिन-रात जगकर खोतें की रखवाली कर रहे हैं.

गोरखपुर के उत्तरी छोर के ग्रामीण इलाकों में भी किसान हैरान परेशान हैं. खेतो में धान के पौध की रोपाई का कार्य जारी है. जिन किसानों ने धान के पौध की रोपाई की है उन खेतों की रखवाली के लिए किसान दिन-रात पहरा दे रहे हैं. इसके साथ ही आम के बाग और सब्‍जी की खेती करने वाले किसान टिड्डियों के आक्रमण को विफल करने के लिए समूह बनाकर खेत में थाली, ढोल और ड्रम बजाकर उनको भगाने में जुटे हैं.

किसानों की मानें तो एक किलोमीटर लंबे टिड्डियों के दल को खेतों के ऊपर मंडराता देखकर ही उनके हाथ-पांव फूलने लगते हैं. किसान हवा के रुख के साथ-साथ टि‍ड्डी दल को भगाने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं. चन्दीपुर, मुहम्मदपुर, हगनाटोला, खलंगाटोला, करीमनगर, हरनामपुर, रमवापुर, भौरावारी, मछलीगांव, बलुआ, सोनौरा समेत कैम्पियरगंज के दर्जनों गांवो में टिड्डियों का दल आसमान में मंडरा रहा है. टि‍ड्डी दल पेड़-पौधे और सब्जी की फसलों को भी नुकसान पहुंचाया है. यही वजह है कि किसान दहशत में हैं.

यूपी: गोरखपुर के ग्रामीण इलाकों में टिड्डी दल ने उड़ाई किसानों की नींद, खेतों में पीट रहे थालियां

टि‍ड्डी दल को लेकर एसडीएम सदर गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि सूचना मिलते ही आपदा विभाग की तरफ से सभी आपदा मित्रों, बीडीओ और प्रगतिशील किसानों से संपर्क कर उन्हें टिड्डियों के हमले से बचाव के लिए तैयार किया गया है. पहले भी किसानों को ऐसे हमले से निपटने के लिए प्रेरित किया गया था. फायर बिग्रेड की टीम भी दवा का छिड़काव करने के लिए तैयार है. उन्‍होंने बताया कि फिलहाल किसी बड़े नुकसान की जानकारी नहीं मिली है.

यह भी पढ़ें:

यूपी: प्रयागराज में टिड्डी दल ने हमला कर फसलों को पहुंचाया नुकसान, नाकाफी साबित हो रहे हैं सरकारी इंतजाम

यूपी: टिड्डी दल ने किया बड़ा नुकसान, सौ बीघा खेत में लगी सब्जी की फसल को किया बरबाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
Hapur News: गन प्वाइंट पर 50 लाख के माल से लदी कैंटर लूटी, चालकों को अगवा कर जंगल में फेंका
हापुड़: गन प्वाइंट पर 50 लाख के माल से लदी कैंटर लूटी, चालकों को अगवा कर जंगल में फेंका
सपा की राज्यसभा में बढ़ेगी सीट, BJP को अखिलेश ऐसे देंगे मात!
सपा की राज्यसभा में बढ़ेगी सीट, BJP को अखिलेश ऐसे देंगे मात!
मायावती के आरोपों पर चंद्रशेखर आजाद का पलटवार, याद दिलाई ये बात
मायावती के आरोपों पर चंद्रशेखर आजाद का पलटवार, याद दिलाई ये बात

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दक्षिण के शिव, उत्तर के राम', रेवंत रेड्डी ने बांट दिए भगवान! आगबबूला BJP ने सुना डाला
'दक्षिण के शिव, उत्तर के राम', रेवंत रेड्डी ने बांट दिए भगवान! आगबबूला BJP ने सुना डाला
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
'गले में रुद्राक्ष, थाली में मटन…' शहजाद पूनावाला पर सिवेत तोमर ने किया तीखा वार
'गले में रुद्राक्ष पहन मटन खाते हैं शहजाद', सिवेत तोमर का खुलासा
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
तेजस्वी के कारण रोहिणी ने छोड़ा था घर, अब पिता के बुलावे पर कही बड़ी बात
तेजस्वी के कारण रोहिणी ने छोड़ा था घर, अब पिता के बुलावे पर कही बड़ी बात
भारत समेत कौन-कौन से देश पहुंचे पाकिस्तान, SCO का प्लान क्या?
भारत समेत कौन-कौन से देश पहुंचे पाकिस्तान, SCO का प्लान क्या?
दरिंदे को गोद में उठा महिला ने दिए पोज, डरा देगा यह वीडियो
दरिंदे को गोद में उठा महिला ने दिए पोज, डरा देगा यह वीडियो
Embed widget