एक्सप्लोरर

Bageshwar Bypoll: बागेश्वर में वोटिंग को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह, सुबह से ही भारी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद

Bageshwar By-Election: उत्तराखंड की बागेश्वर विधानसभा सीट पर सुबह से ही भारी संख्या में पहुंच रहे लोग मतदान कर रहे हैं. बारिश के बाद भी मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है.

Bageshwar Bypoll 2023: उत्तराखंड की बागेश्वर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज सुबह 7 बजे से वोट डाले जा रहे हैं. मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. वहीं बीते दिन से लगातार बारिश हो रही है, इसके बावजूद भारी संख्या में लोग मतदान केन्द्रों में पहुंच अपने मतदान अधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं. फिलहाल उपचुनाव के लिए चुनावी रण में उतरे पांचों उम्मीदवारों का भाग्य आज ईवीएम में बंद हो जाएगा.

बता दें कि निर्वाचन आयोग ने जिले के आरक्षित बागेश्वर सीट के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए आज पांच सितंबर की तिथि निर्धारित की गई थी. निर्वाचन विभाग ने विधानसभा बागेश्वर के लिए सभी 188 पोलिंग बूथों के लिए सोमवार को सभी टीमों को रवाना कर दिया था. वहीं मतदान के दौरान सभी जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई है, जिले के सीमा को पूरी तरह सील कर दिया गया है.

जिले की सीमा को किया गया सील

बागेश्वर उपचुनाव में 1.18 लाख मतदाता उम्मीदवारों की किस्मत तय करेंगे. कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने भी बागेश्वर नगर क्षेत्र में भ्रमण करते हुए एसबीआई के पास बने नगर क्षेत्र के बूथों का निरीक्षण करते हुए निष्पक्ष मतदान की अपील की है. वहीं जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने दयागढ़ बूथ का निरीक्षण किया. बालीघाट बॉर्डर का निरीक्षण करते हुए सभी गाड़ियों की विशेष चेकिंग के निर्देश दिए थे. वहीं आज होने वाले मतदान के समय 7 बजे से शाम 5 बजे तक बॉर्डर को पूरी तरह सील करने के निर्देश दिए हैं.

भारी सुरक्षा के बीच हो रहा मतदान

गौरतलब है कि जिले में मतदान के लिए 188 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इसके साथ ही 15 पोलिंग स्टेशन संवेदनशील हैं. विधानसभा क्षेत्र को तीन जोन और 28 सेक्टर में बांटा गया है और 15 माइक्रो आब्जर्वर की तैनाती की गई है. चुनाव के लिए 168 वाहनों का इस्तेमाल किया गया है. वहीं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने को लेकर 834 मतदान कर्मियों को तैनात किया गया है. साथ ही सुरक्षा के दृष्टि से 1,444 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है. चुनाव के मद्देनजर 6 फ्लाइंग स्क्वायड टीम और 10 स्टेटिक सर्विलेंस टीम लगाई गई है. मतदान के दौरान महिलाओं की सुविधा के लिए एक सखी बूथ भी बनाया गया है और पांच आदर्श बूथ भी बनाए गए हैं.

इसे भी पढ़ें:

Uttarakhand: रुद्रप्रयाग में मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती से गैंगरेप, आरोपी ग्राम प्रधान को पुलिस ने किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
बाराबंकी में भीषण उमस का कहर, स्कूल में 15 से ज्यादा छात्राएं बेहोश
बाराबंकी में भीषण उमस का कहर, स्कूल में 15 से ज्यादा छात्राएं बेहोश
झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ में प्रदर्शन, ABVP ने फूंका पुतला
झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ में प्रदर्शन, ABVP ने फूंका पुतला
CM धामी के सामने 'रिश्वत' का आरोप लगाने वाली छात्रा का यू-टर्न, बोली- 'घबरा गई थी'
CM धामी के सामने 'रिश्वत' का आरोप लगाने वाली छात्रा का यू-टर्न, बोली- 'घबरा गई थी'

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Embed widget