एक्सप्लोरर

यूपी में ब्लाइंड डेट पर गए लल्लू चौबे को बनाया बंधक, परिवार से मांगी 3 लाख की फिरौती

UP News: पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और एक पुलिस कांस्टेबल को लल्लू चौबे का बेटा बनाकर फिरौती की रकम देने के लिए भेजा और फिर उनकी पीछाकर पीड़ित को छुड़ा लिया.

Lalitpur News: उत्तर प्रदेश के ललितपुर में हनीट्रैप का हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पहले तो एक 50 साल के शख्स को बातों में फंसाकर ब्लाइंड डेट पर बुलाया गया, जिसके बाद आरोपियों ने उसे बंधक बना लिया और परिवार से तीन लाख रुपये की फिरौती मांगी. पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. 

एनडीटीवी की ख़बर के मुताबिक ललितपुर जनपद में रहने वाले 50 साल के लल्लू चौबे के पास एक महिला का फोन आया, जिसके बाद दोनों की बीच बातें होने लगीं. इसके बाद महिला ने लल्लू चौबे को ब्लाइंड डेट के लिए झांसी बुलाया. लल्लू चौबे महिला की बातों में आ गए और उससे मिलने के लिए झांसी चले गए. इसके बाद महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन्हें बंधक बना लिया और परिवार से तीन लाख रुपये की फिरौती मांगी. 

ब्लाइंड डेट पर बुलाकर बनाया बंधक
परिवार को जब ये बात पता चली तो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई. परिजनों ने पुलिस में शिकायत की, जिसमें बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और एक पुलिस कांस्टेबल को लल्लू चौबे का बेटा बनाकर फिरौती की रकम देने के लिए भेजा. जिसके बाद उसने कहा कि वो अपने पिता को देखने के बाद ही पैसे देगा. 

आरोपी जब उसे वहां ले गए जहां उन्होंने लल्लू चौबे को रखा था, जिसके बाद पुलिस की टीम भी उनका पीछा करते हुए पहुंच गई और कार्रवाई करते हुए उन्हें बंधकों से छुड़ा लिया. पुलिस ने इस मामले में एक महिला किरण (35) समेत अखिलेश अहिरवार (30) और सतीश सिंह बुंदेला (27) तीन लोगों को गिरफ़्तार कर लिया है. 

इस बारे में जानकारी देते हुए ललितपुर के पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने कहा कि चौबे ने कुल फिरौती की रकम में से 1 लाख रुपये का का भुगतान पहले ही कर दिया था. इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनके गिरोह में कौन-कौन शामिल हैं इसकी जांच की जा रही है. 

'सड़कों पर आ गए तो तुम्हारी रूह कांप जाएगी', मौलाना तौकीर रजा ने मुसलमानों से किया ये आह्वान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक के बेटे अबान के 3 दोस्तों की कैसी है हालत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?
अतीक के बेटे अबान के 3 दोस्तों की कैसी है हालत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?
13 जुलाई को उद्घाटन, 24 दिन में 80 गड्ढे! लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल
13 जुलाई को उद्घाटन, 24 दिन में 80 गड्ढे! लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल
Xप्लेन: UP में 10% ब्राह्मणों को लुभाने की जुगत में क्यों BJP-सपा? 'पंडित' कितने अहम
UP में 10% ब्राह्मणों को लुभाने की जुगत में क्यों BJP-सपा? 'पंडित' कितने अहम

वीडियोज

Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs
Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget