एक्सप्लोरर

RSS पदाधिकारी के पुत्र की हत्या के बाद तनाव, आरोपियों पर बुलडोजर एक्शन की मांग

UP News: आरएसएस पदाधिकारी के बेटे की हत्या के बाद सेमरा हरदो गांव में तनाव की स्थिति बन गई, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों के साथ परिजनों ने शव के अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया.

कुशीनगर में RSS के पदाधिकारी के पुत्र की निर्मम हत्या मामले में शव पहुंचने के बाद परिजनों ने ग्रामीणों के साथ हंगामा खड़ा कर दिया. आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन की मांग को लेकर मृतक के परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया. मृतक के घर पहुंचे बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया. 

मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाया जाए. मौके पर सदर विधायक मनीष जायसवाल, बीजेपी जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राजेश्वर सिंह सहित भाजपा और RSS के हजारों कार्यकर्ता जुट गए. परिजनों और भीड़ को मनाने के लिए मौके पर एसडीएम सदर, सीओ सदर पहुंच गए. आक्रोश को देखते हुए मौके पर कई थानों की फोर्स को तैनात कर दिया गया. 

दबंगों ने की युवक की निर्मम हत्या

आपको बता दें कि कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सेमरा हरदो गांव में बीती रात दबंगों ने RSS कार्यकर्ता के पुत्र उत्कर्ष सिंह की निर्मम हत्या कर दी थी. दबंगों ने उत्कर्ष का कान काट लिया था और उसकी आंख भी फोड़ दिया था. आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के अधिकारियों द्वारा  आश्वासन दिए जाने के बाद परिजन अंतिम संस्कार को तैयार हुए. 

दरअसल, कुबेरस्थान थाने के सेमरा हरदो गांव के रहने वाले RSS के पदाधिकारी इंद्रजीत सिंह और सच्चिदानन्द यादव उर्फ लालाधर यादव का परिवार आमने सामने रहता है. दोनों परिवारों में हमेशा छोटी छोटी बातों पर कहासुनी होती रहती थी.

घटना वाले दिन हुई थी कहासुनी

बताया गया कि घटना वाले दिन भी कहासुनी सी थी. देर रात इंद्रजीत सिंह के पुत्र उत्कर्ष सिंह गांव के नजदीक कठकुइ यां बाजार से लौट रहे थे, उसी समय गांव के बाहर अचानक उन पर पर सच्चिदानंद उर्फ लालधर यादव, श्रीनिवास यादव, चंद्रदीप यादव और ज्ञान यादव ने हमला बोल दिया. 

परिजन बोले- चाकू और फरसा से आरोपियों ने किया हमला

मृतक के परिजनों की मानें तो उक्त लोगों ने फरसा और चाकू से हमला कर दिया. जिसके बाद उत्कर्ष भागकर गांव में पहुंच गया लेकिन चारों लोगों ने पकड़ लिया और गांव के बीच में एक गढ्ढे में गिराकर धारदार हथियार से मारने लगे. दबंगों ने उत्कर्ष सिंह का कान काट लिया और एक आंख भी फोड़ने के साथ शरीर के कई जगह पर धारदार हथियार से प्रहार किया. एसपी संतोष कुमार मिश्र ने देर रात में घटना स्थल का दौरा करके घटना की जानकारी ली. 

अधिकारियों ने आश्वासन देकर शांत कराया मामला

घटना के बाद सुबह से मृतक के घर लोगों की भीड़ जमा होने लगी. पोस्टमार्टम के बाद आज जैसे ही उत्कर्ष का शव गांव में पहुंचा उसके बाद मौके पर जुटी भीड़ ने हंगामा खड़ा कर दिया. परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया. हालांकि एसडीम और CO के बाद परिजन अंतिम संस्कार को तैयार हुए. अधिकारियों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर अंतिम संस्कार के लिए राजी किया.

Input By : अखिलेश तिवारी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में लखनऊ से नोएडा तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने दिया अपडेट
UP में लखनऊ से नोएडा तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने दिया अपडेट
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
रजनीकांत की 'जेलर 2' को दशहरा की छुट्टी का मिला फायदा, बंपर हुआ कलेक्शन, 2 बड़े रिकॉर्ड भी किए नाम
'जेलर 2' को दशहरा की छुट्टी का मिला फायदा, बंपर हुआ कलेक्शन
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ट्रेन के टॉयलेट को बना डाला ओयो, कपल की गलत हरकत कैमरे में कैद
ट्रेन के टॉयलेट को बना डाला ओयो, कपल की गलत हरकत कैमरे में कैद
खाने में क्या पसंद करते हैं दुनिया के ये बड़े नेता? चौंका देगा जवाब
खाने में क्या पसंद करते हैं दुनिया के ये बड़े नेता? चौंका देगा जवाब
Embed widget