एक्सप्लोरर

UP News: कुशीनगर में आया अजीबो-गरीब मामला, पुलिस ने कराया 6 मुर्गों का पोस्टमार्टम, महिला पर FIR भी दर्ज

Kushinagar Cock Postmortem News: कुशीनगर में पुलिस ने बताया कि मुर्गों का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही मुकदमा दर्ज किया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Kushinagar News: उत्तर प्रदेश (UP) के कुशीनगर में एक अजीबो-गरीब मामला आया सामने है. यहां पुलिस ने एक मामले में 6 मुर्गों का पोस्टमार्टम कराया है. साथ ही इस मामले में एक आरोपी पर मुकदमा दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी है. ऐसे में कप्तानगंज (Kaptanganj) और पडरौना (Padrauna) में 6 मुर्गों के पोस्टमार्टम की घटना मंगलवार को चर्चा में रही. दरअसल, कप्तानगंज थाने के मथौली बाजार में एक महिला ने पड़ोसी महिला पर मुर्गों को जहर देकर मारने का आरोप लगाया. आरोप लगाने के बाद कप्तानगंज थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया.

इसके बाद शाम को पुलिस मुर्गों को लेकर पोस्टमार्टम के लिए पडरौना के पशु चिकित्सालय पहुंची और पोस्टमार्टम कराया. मथौली बाजार के वार्ड नंबर 13 की इंद्रावती जायसवाल ने बीती शाम तहरीर देकर कहा कि उनकी पड़ोसी सकीना खातून ने उसके दो मुर्गों को जहर देकर मार डाला. साथ ही सुन्नर शर्मा के चार मुर्गों को भी जहर देकर मार डाला. इसकी शिकायत की गई तो पड़ोसी झगड़ा पर उतारू हो गई.

जिले में मुर्गों के पोस्टमार्टम का यह पहला मामला

पुलिस ने सोमवार को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और मुर्गों का पोस्टमार्टम कराया. कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी. वहीं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी रवींद्र प्रसाद ने बताया कि मुर्गों के पोस्टमार्टम का जिले में यह पहला मामला सामने आया है. गौरतलब है कि इससे पहले भी कई बार मुर्गों को लेकर पड़ोसियों के बीच मारपीट का मामला सामने आ चुका है. लेकिन, मुर्गों को जहर देकर मारने का आरोप लगाने के बाद पोस्टमार्टम किए जाने का यह अपने-आप में अनोखा मामला सामने आया है. 

ये भी पढ़ें- Women Reservation Bill: महिला आरक्षण विधेयक पर BJP को समर्थन के लिए BSP ने रखी शर्त, मायावती ने दी पहली प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget