एक्सप्लोरर

UP: 'पुष्पा' स्टाइल में तस्करी, बिहार भेजी जा रही थी 60 लाख की शराब, यूपी पुलिस ने मंसूबों पर फेरा पानी

UP News: कुशीनगर पुलिस ने शराब तस्करों के बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है, पुलिस ने 60 लाख रुपये की शराब को जब्त किया है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

शराब तस्कर यूपी से बिहार में शराब तस्करी के लिए नए नए तरीके अपना रहे हैं. शराब तस्कर वालीवुड की फिल्म पुष्पा के स्टाइल में ट्रक के नीचे अलग चैंबर बनाकर अंग्रेजी शराब लेकर जा रहे थे लेकिन कुशीनगर पुलिस ने उनके मसूबों पर पानी फेरते हुए अंतरप्रांतीय शराब तस्करी गिरोह का खुलासा कर दिया.

पुलिस ने 3 शातिर शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास के दो ट्रकों से 224 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई है. वाहन सहित बरामद शराब की कीमत लगभग 60 लाख रुपये बताई जा रही है.

शराब तस्करों के खिलाफ की गई यह यह कार्रवाई पडरौना कोतवाली पुलिस ने यूपी-बिहार सीमा पर की. पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों शराब तस्कर हरियाणा के रहने वाले हैं. शराब तस्कर हरियाणा से शराब लेकर बिहार की ओर जा रहे थे.

जांच के दौरान पकड़े गए तस्कर

दरअसल, पडरौना कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि यूपी बिहार सीमा की पुलिस चौकी बांसी की ओर से कुछ संदिग्ध सामान जाने वाला है. सूचना पर सतर्क हुई पुलिस ने बिहार सीमा से पहले वाहनों की जांच करना शुरू कर दिया. इसी बीच दो खाली डीसीएम आता दिखाई पड़ा जिसके बाद पुलिस ने डीसीएम को रोका.

पुलिस पूछताछ चालक ने उगला राज

पुलिस के पूछने पर चालक ने बताया कि बिहार के रस्ते नेपाल से समान लेने जा रहा है. पुलिस ने डीसीएम का ढाला खोलकर देखा तो खाली था. इसके बाद एक पुलिसकर्मी को बाहर से ढाला बड़ा जबकि अंदर से छोटा दिखाई पड़ा जिसके बाद अंदर चढ़कर जांच की इसके बाद भी पता नहीं चला. चालक के चेहरे का रंग उतरा देखकर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो पूरा मामला खुल गया. 

डीसीएम के नीचे अलग चैंबर बनाकर उसमें शराब लोड किया गया था. डीसीएम में से 224 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हो गया. शराब और पकड़े गए वाहन की कीमत लगभग 60 लाख रुपए बताई जा रही है. गिरफ्तार किए तस्कर अजीत धीमर, दीपक गुलिया और मनीष जाट हरियाणा के रहने वाले हैं. 

पंजाब और हरियाणा से जुड़े तार

तस्करों ने बताया कि उन लोगों का एक संगठित गिरोह है जो पंजाब और हरियाणा से शराब लेकर आपने ट्रकों में विशेष चैंबर बनाकर उसमें लोड कर लेते थे और मॉल लाने के बहाने बिहार जाते थे जहां पहले से तैयार स्थानीय शराब तस्करों को बेच देते थे. इसके बाद डीसीएम में कुछ सामान लोड करके वापस आ जाते थे.खाली ट्रक समझकर कोई उन पर शक भी नहीं करता था.

एसपी संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि शराब तस्कर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया. इनके पास से पकड़ी गई ट्रक सहित शराब की कीमत लगभग 60 लाख रुपए है. तीनों तस्कर हरियाणा के रहने वाले हैं. पुलिस इनके अन्य सहयोगियों की तलाश में जुटी हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget