एक्सप्लोरर

बिजली का बिल जमा न करने पर विभाग ने काटी स्कूल की लाइट, भीषड़ गर्मी से छात्र परेशान

Kushinagar News: यूपी के कुशीनगर में बिजली बिल बकाए की वजह से विभाग ने स्कूल की बिजली काट दी है, जिससे लगभग 5 हजार छात्र छात्राएं भीषड़ गर्मी में बेहाल हैं.

कुशीनगर विद्युत विभाग इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है. विद्युत विभाग ने कुशीनगर जनपद के बुद्ध इंटर कालेज की बत्ती गुल कर दी है. कालेज पर 22 लाख बकाए के एवज में विद्युत विभाग ने ये कार्यवाही की है. विद्युत विभाग की इस कार्यवाही के चलते उमस भरी गर्मी में कालेज में पढ़ने वाले लगभग 5 हजार छात्र और छात्राएं हैरान और परेशान है लेकिन विभाग पर इसका कोई असर नहीं है.

कालेज प्रबंधन एक मुश्त इतनी बड़ी रकम जमा करने में असमर्थता जता रहा है और किस्तों के रूप में भुगतान करने की बात कह रहा है. कालेज प्रबंधन ने इस मामले में दो लाख रुपये भी जमा कराए है लेकिन विद्युत विभाग पूरी रकम जमा कराने के बाद सप्लाई बहाल करने की जिद पर अड़ा हुआ है.

जिले के प्रतिष्ठित कॉलेज का है मामला
जनपद के सबसे प्रतिष्ठित कालेज में सुमार बुद्ध इंटरमीडिएट कालेज कुशीनगर की स्थापना 1934 में महान समाज सेवी बाबा राघव दास जी ने की थी. स्थापना के बाद से इस कालेज से पढ़कर कई सारे होनहार छात्र और छात्राएं डाक्टर, इंजीनियर, प्रोफेसर बनकर देश विदेश में अपनी सेवाएं दे रहे है और इस दौरान कुछ लोगों की सेवा भी समाप्त हो गई है.

कालेज की स्थापना के बाद से कई सारे प्रबंधक और प्रधानाचार्य बदल भी गए लेकिन उनकी करनी का खामियाजा आज के छात्र और छात्राएं भुगतने को विवश है. छात्रों का उज्ज्वल भविष्य तराशने वाला यह कालेज आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है. 

कॉलेज के पास बिल जमा करने के नहीं हैं पैसे
बिजली बिल बकाए के कालेज का बिजली कनेक्शन काट दिया गया है. कॉलेज के छात्र छात्राओं को इस भीषण गर्मी में बुरा हाल है. यह बकाया बिजली का बिल वर्षों पुराना है. लगभग 20 वर्षों से चले आ रहे विद्युत बिल बकाए के एवज में कालेज की बिजली काट देना कही से भी न्यायोचित नहीं लग रहा है.

कालेज प्रबंधन अपने सीमित संसाधनों के दम पर बकाए का भुगतान किस्तों में करने की बात कह है. और उसने इस मद में 2 लाख रुपया जमा भी कर दिया है. विभाग के पास भीषड़ गर्मी में छात्रों की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है.

प्रधानाचार्य ने लगाए ये आरोप
कालेज के प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय ने विभाग पर अनियोजित बिल भेजने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि विद्युत विभाग कभी 1500 रुपये का बिल भेजता है किसी महीने में 2 हजार और कभी यह बिल 1 लाख रुपये का आता है. प्रधानाचार्य ने विभाग से इस बिलिंग को सुधारने की भी अपील किया है.अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खंड कसया प्रदीप वर्मा ने कहा है कि बिजली बिल बकाए में बिजली कनेक्शन जाता गया है.

बिजली बिल जमा होने पर ही कनेक्शन जोड़ा जा सकता है. यह बिल पुराना है. कभी यह जमा नहीं करते हैं. एक लाख रुपये बिजली का बिल जमा हुआ है लेकिन वह ब्याज के ही चला गया है. 

UP Panchayat Election में कब तक हो जाएगा आरक्षण पर फैसला? बदल सकता है इन सीटों का भूगोल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Firozabad News: डॉक्टर भी रह गए हैरान! कोबरा को डिब्बे में बंद कर ट्रॉमा सेंटर पहुंचा युवक
फिरोजाबाद में डॉक्टर भी रह गए हैरान! कोबरा को डिब्बे में बंद कर ट्रॉमा सेंटर पहुंचा युवक
हरिद्वार में सीएम धामी का ऐलान, कुंभ होगा दिव्य और भव्य, बद्रीनाथ चढ़ावा मामले में नहीं बख्शे जाएंगे दोषी
हरिद्वार में सीएम धामी का ऐलान, कुंभ होगा दिव्य और भव्य, बद्रीनाथ चढ़ावा मामले में नहीं बख्शे जाएंगे दोषी
अखिलेश यादव को लगा किसका श्राप! ओम प्रकाश राजभर ने बताया क्यों 9 साल से हैं सत्ता से बाहर?
अखिलेश यादव को लगा किसका श्राप! ओम प्रकाश राजभर ने बताया क्यों 9 साल से हैं सत्ता से बाहर?
'छापा मारना चाहिए...', सपा के पूर्व विधायक के यहां ED रेड पर क्या बोले अखिलेश यादव?
'छापा मारना चाहिए...', सपा के पूर्व विधायक के यहां ED रेड पर क्या बोले अखिलेश यादव?

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
US-Iran War LIVE: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Live: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget