एक्सप्लोरर

बाढ़ से निपटने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रशासन ने किया मॉक ड्रिल, ये लोग रहे मौजूद

Kushinagar News: नेपाल की पहाड़ियों पर भारी बारिश होती है तो उसका खामियाजा कुशीनगर के लोग भुगतते हैं. नेपाल के बाल्मीकि नगर बैराज से लाखों क्यूसेक पानी छोड़ा जाता है जिससे गंडक नदी का जलस्तर बढ़ता है.

UP News: पड़ोसी देश नेपाल के पहाड़ों से निकलने वाली नारायणी नदी हर साल बरसात के महीने में कुशीनगर और बिहार में अपना तांडव मचाती है. नारायणी नदी कुशीनगर के खड्डा तहसील के दर्जनों गांवों से होकर तमकुहीराज तहसील के दर्जनों गांवों में अपनी तबाही मचाती है. इन गांवों में बाढ़ आपदा आने से पहले प्रशासन ने अपनी कमर कसनी शुरू कर दी है. इसी बाढ़ से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए प्रशासन ने आज मॉक ड्रिल का आयोजन किया.

नारायणी नदी के छितौनी तटबंध पर एसडीआरएफ, पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने मॉक ड्रिल कर लोगों को बाढ़ से बचाव का एहसास कराया. मॉक ड्रिल के दौरान पानी में फंसे लोगों को बचाने का प्रदर्शन किया गया, वहीं राहत और बचाव उपकरणों को भी मौके पर परखा गया. प्रशासन की इस कवायद का उद्देश्य यह रहा कि किसी भी आपदा की स्थिति में टीम तैयार रहे और किसी तरह की लापरवाही न हो. खड्डा के भैंसहा घाट पर बाढ़ से निपटने को लेकर यह मॉक ड्रिल की गई, जहां पर अधिकारियों ने मौके पर मौजूद संसाधनों और तैयारियों का जायजा लिया. मौके पर CO, SDM, स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौजूद रही.

जैसे ही नेपाल की पहाड़ियों पर भारी बारिश होती है तो उसका खामियाजा कुशीनगर के लोग भुगतते हैं. नेपाल के बाल्मीकि नगर बैराज से लाखों क्यूसेक पानी छोड़ा जाता है जिससे गंडक नदी का जलस्तर बढ़ जाता है. हर साल जलस्तर बढ़ते ही लगभग एक दर्जन गाँव बाढ़ के पानी से घिर जाते हैं. खड्डा तहसील के सालिकपुर, नरायनपुर, मरचहवा, शिवपुर सहित आधा दर्जन गांव के घरों में घुटनों तक पानी पहुंच जाता है. लोग सड़क किनारे ऊंची जगह पर अपना अस्थाई आशियाना बना लेते हैं. लोग सड़कों के किनारे प्लास्टिक लगाकर रहने को मजबूर हो जाते हैं.

अब बरसात शुरू होने वाली है. ऐसे में प्रशासन के हाथ पांव फूलने शुरू हो गए हैं. खड्डा तहसील के लगभग आधे दर्जन गांव नदी के उस पार दियारा क्षेत्र में बसे हैं. जहां जाने के लिए नदी पर पुल की व्यवस्था नहीं है. ऐसे में जैसे ही नदी में पानी बढ़ता है इन गांवों से सड़क मार्ग का संपर्क टूट जाता है. एक नाव का ही सहारा होता है जिससे इस गांवों में जाया जा सके. 

उपजिलाधिकारी खड्डा मोहम्मद जफर ने बताया है कि उत्तर प्रदेश आपदा प्रबंधन की तरफ से मॉक ड्रिल की कार्यवाही की जा रही है. इसमें बाढ़ के दौरान कोई बिल्डिंग गिर जाती है या कोई डूब रहा होता है तो उसमें हमारी स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, SDRF और सभी टीम कैसे आपसे में समंवय स्थापित करके लोगों को राहत पहुंचाएगी उसी को लेकर मॉक ड्रिल आयोजित किया गया है. प्रशासन का दावा है कि बाढ़ जैसी आपदा से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है, लेकिन सवाल यही है कि जब नदी का जलस्तर बढ़ेगा और वास्तविक चुनौती सामने आएगी, तब यह तैयारी कितनी कारगर साबित होगी, यह देखने वाली बात होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर ट्रस्ट को CEO के लिए आए 5,500 से ज्यादा आवेदन, जानें कब होगा नाम का ऐलान?
राम मंदिर ट्रस्ट को CEO के लिए आए 5,500 से ज्यादा आवेदन, जानें कब होगा नाम का ऐलान?
CM योगी के आरोपों पर सपा MLA फरीद महफूज किदवई का पलटवार, 'चार बार मिलने का समय मांगा लेकिन...'
CM योगी के आरोपों पर सपा MLA फरीद महफूज किदवई का पलटवार, 'चार बार मिलने का समय मांगा लेकिन...'
गोरखपुर में ढांचागत विकास की ऊंची उड़ान, CM योगी के नेतृत्व में बिछा फोरलेन का जाल
गोरखपुर में ढांचागत विकास की ऊंची उड़ान, CM योगी के नेतृत्व में बिछा फोरलेन का जाल
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
'प्रधानमंत्री छात्रों से क्षमा..', लाठीचार्ज-हिंसा पर राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार के सामने रखीं ये बड़ी मांगें
'प्रधानमंत्री छात्रों से क्षमा..', लाठीचार्ज-हिंसा पर राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार के सामने रखीं ये बड़ी मांगें
Embed widget