एक्सप्लोरर

Kotdwar: अचानक कोटद्वार बेस अस्पताल पहुंचीं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी, गंदगी देखकर अधिकारियों को लगाई फटकार

कोटद्वार के बेस अस्पताल में सोमवार को मेडिकल स्टाफ को साफ-सफाई की उचित व्यवस्था न करने पर विधानसभा अध्यक्ष की डांट सुननी पड़ी. विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया.

Uttarakhand News: विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी (Ritu Khanduri) सोमवार को अचानक कोटद्वार (Kotdwar) में बेस अस्पताल पहुंच गईं. इस दौरान उनके साथ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सहित अस्पताल के तमाम अधिकारी मौजूद रहे. उन्होंने वहां भर्ती मरीजों से बातचीत भी की और डॉक्टरों से मरीजों का हालचाल भी जाना. ऋतु खंडूरी ने बेस अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाए जाने के लिए अस्पताल प्रशासन के अधिकारियों को जरूरी सुझाव दिए. 

अस्पताल के इन वार्डों का किया निरीक्षण

विधानसभा अध्यक्ष ने बेस अस्पताल के परिसर में पहुंचने पर सबसे पहले साफ-सफाई का जायजा लिया. अव्यवस्था को देखकर वह नाराज भी दिखी और अधिकारी और कर्मचारियों को फटकार भी लगाई. निरीक्षण के दौरान विधानसभा अध्यक्ष इमरजेंसी वार्ड पहुंची. उसके बाद उन्होंने वार्डों में जाकर मरीजों से मुलाकात की. सर्जिकल वार्ड, आईसीयू और डेंगू समेत तमाम वार्डों का बारीकी से निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशानिर्देश दिए. विधानसभा अध्यक्ष ने ओपीडी के दौरान डॉक्टर के कक्ष के बाहर लगी भीड़ को देखते हुए अस्पताल प्रशासन से कहा कि ऐसी स्थिति में मरीजों को टोकन दिए जाएं.

मेडिकल स्टाफ के बारे में ली जानकारी

ऋतु खंडूरी ने कहा कि ओपीडी में आने वाले प्रत्येक मरीज को टोकन दिया जाए जिससे कि किसी प्रकार की अव्यवस्था ना हो और साथ ही मरीजों और उनके तीमारदारों को भी किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े. विधानसभा अध्यक्ष ने बेस अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुमार आदित्य तिवारी से अस्पताल में मेडिकल स्टाफ की संख्या से संबंधित जानकारी ली. साथ ही रिक्त पड़े पदों को भरे जाने संबंधित कार्रवाई को लेकर भी चर्चा की. विधानसभा अध्यक्ष ने अस्पताल प्रशासन को स्वास्थ्य सुविधाएं और व्यवस्थाओं को दुरुस्त किए जाने के लिए जरूरी दिशानिर्देश भी दिए.

ये भी पढ़ें -

UP News: सुभासपा छोड़ने वाले रामजीत राजभर का गंभीर आरोप, कहा- 'मेरी हत्या कराना चाहते हैं ओम प्रकाश राजभर'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
बृजभूषण सिंह पर बात करते भावुक हुए प्रतीक, कहा- 1100 दिन तक हम लोग...
बृजभूषण सिंह पर बात करते भावुक हुए प्रतीक, कहा- 1100 दिन तक हम लोग...
परमहंस आचार्य से बंद कमरे में मिले चंपत राय, क्या बदलने वाला है ठिकाना?
परमहंस आचार्य से बंद कमरे में मिले चंपत राय, क्या बदलने वाला है ठिकाना?
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
Embed widget