एक्सप्लोरर

कोलकाता रेप-मर्डर मामले का यूपी में भी असर, डॉक्टर्स ने किया हड़ताल का ऐलान

UP News: इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ० कमल सिंह और पूर्व अध्यक्ष डॉ० सुजीत सिंह समेत अन्य पदाधिकारियो व सदस्यों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि कोलकाता की घटना सामान्य नहीं है.

Kolkata Rape Murder Case: कोलकाता की महिला डॉक्टर की दरिंदगी के बाद हत्या का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. इस घटना के विरोध में अब इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन से जुड़े  डॉक्टर्स ने भी हड़ताल का ऐलान किया है. इस ऐलान के बाद अब प्रयागराज के प्राइवेट डॉक्टर्स भी शनिवार को पूरी तरह हड़ताल पर रहेंगे. हालांकि डॉक्टर्स इमरजेंसी के मरीजो का इलाज करते रहेंगे. प्रयागराज के डॉक्टर्स और पैरामेडिकल स्टाफ शनिवार को कैंडल मार्च निकालकर अपना विरोध भी जताएंगे. 

इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ० कमल सिंह और पूर्व अध्यक्ष डॉ० सुजीत सिंह समेत अन्य पदाधिकारियो व सदस्यों ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि कोलकाता की घटना सामान्य नहीं है. चिकित्सकों के साथ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. ऐसे में इसका विरोध बेहद जरूरी हो गया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन से जुड़े सभी डॉक्टर्स शनिवार सुबह 6 से रविवार सुबह 6 तक पूरी तरह हड़ताल पर रहेंगे. इस दौरान सिर्फ इमरजेंसी और पहले से भर्ती मरीजों को ही देखा जाएगा. ओपीडी बिल्कुल नहीं चलेगी. 

पूरे देश के डॉक्टरों में गुस्सा

इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन से जुड़े डॉक्टर्स का कहना है कि कोलकाता की घटना में जिस तरह से लीपापोती की गई, जिस तरह से मामले को दबाने की कोशिश हुई और राजनीतिक तौर पर आरोपियों को संरक्षण देने का काम किया गया, उससे पूरे देश के डॉक्टर गुस्से में है. डॉक्टर्स उसका कहना है कि जब हम खुद ही सुरक्षित नहीं रहेंगे तो हम मरीजों की जान की सुरक्षा कैसे करेंगे. 

मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग

प्रयागराज के डॉक्टर्स ने मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट को तत्काल लागू किए जाने की मांग की है. इनका कहना है कि मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू हो जाने के बाद से ऐसी घटनाओं में कमी आ सकती है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में डा० आशुतोष गुप्ता, डॉ० संतोष सिंह, डॉ० राजेश मौर्य, डा० अभिलाषा चतुर्वेदी समेत कई अन्य चिकित्सक भी मौजूद थे.

बीयर पिलाई...प्राइवेट पार्ट पर हमला-नाखून उखाड़े, दहेज के लिए यूपी पुलिस का सिपाही बना जल्लाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील

वीडियोज

घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget