एक्सप्लोरर

थाने का नाम सुनते ही अगर आपके जहन में आती है अलग तस्वीर तो क्लिक कर जरूर पढ़ें ये खबर, बदल जाएगी सोच

थाना शब्द सुनते ही एक अलग सी तस्वीर जहन में उभरती है. लेकिन, यूपी के मेरठ का ये थाना खास है. इस थाने में मुफ्त वाईफाई की भी सुविधा है.

मेरठ: क्या आप यकीन करेंगे कि थाने में चारों तरफ शीशे लगे हैं. थानेदार के कमरे से सीधा हवालात नजर आता है. पेड़-पौधे, साफ-सफाई से लेकर मेनटेन रजिस्टर सब चाक चौबंद है. थाने में 16 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं लेकिन थानेदार के कमरे से बिना कैमरे के भी हवालात तक देखा जा सकता है. आप सोच रहे होंगे कि हम किसी विदेशी पुलिस थाने की बात कर रहे हैं. तो लिए हम आपको एक ऐसे ही थाने के बारे में बताते हैं जहां हर वो चीज मौजूद है जिसके बारे में आप कम से कम पुलिस थानों में तो कल्पना नहीं कर सकते है.

जहन में आती है अलग तस्वीर थाना ये शब्द सुनते ही एक अलग सी तस्वीर जहन में उभरती है. आमतौर पर आप किसी भी थाने में दाखिल होंगे तो आपको सबसे पहले टूटी-फूटी गाड़ियों का अंबार नजर आएगा. थानों की जर्जर इमारत नजर आएगी. खस्ताहाल कुर्सियां भी देखने को मिल सकती हैं. पुलिसकर्मी मूंछ ताने हुए आपसे पूछेंगे कैसे आना हुआ.

थाने का हुआ कायाकल्प अब हम आपको एक ऐसे थाने के बारे में बताते हैं जिसके बारे में जानकर आपकी पहली प्रतिक्रिया यही हो सकती है कि क्या हम किसी मॉल या फिर शोरूम में आ गए हैं. हम बात कर रहे हैं मेरठ के टीपी नगर थाने की. इस थाने का ऐसा कायाकल्प हुआ है कि ये थाना लगता ही नहीं है. बल्कि ऐसा लगता है जैसे हम किसी फाइव स्टार होटल आ गए हों. थाने के अंदर दाखिल होते ही आपको हर ओर शीशा ही शीशा नजर आएगा. थाने के कमरों में दाखिल होंगे तो आपको शानदार फर्नीचर नजर आएंगे. इस थाने में सीसीटीवी कैमरे चमकते हुए नजर आएंगे. थाने का हर सामान ऐसे रखा हुआ नजर आएगा जैसे अभी साफ-सफाई हुई है.

थाने का नाम सुनते ही अगर आपके जहन में आती है अलग तस्वीर तो क्लिक कर जरूर पढ़ें ये खबर, बदल जाएगी सोच

नहीं नसीब हुआ ऐसा थाना आमतौर पर किसी थाने के मुंशी से मुलाकात करने के लिए आप अगर गए होंगे तो आपकी मुलाकात एक बेहद उंची कुर्सी पर बैठे हुए खाकी वर्दीधारी से हुई होगी. मुंशी जी एक पुराना सा रजिस्टर निकालकर आपकी शिकायत पर गौर फरमाते नजर आए होंगे. लेकिन इस थाने के मुंशी से जब हमने मुलाकात की तो वो एक चमकती हुई कुर्सी पर मुस्कुराते हुए नजर आए. रजिस्टर तो अलमारी में ऐसे सजा कर रखे गए थे जैसे आपके घर का ड्राइंग रूम हो. पुलिसकर्मियों ने बातचीत के दौरान बताया कि कई थानों में उनकी पोस्टिंग हो चुकी है लेकिन ऐसा थाना आज तक नसीब नहीं हुआ.

मुफ्त वाईफाई की है सुविधा बात यहीं खत्म नहीं होती है, इस थाने में मुफ्त वाईफाई की भी सुविधा है. खास बात ये है कि थानेदार के कमरे के साथ-साथ कार्यालय के हर कैमरे में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है. कुल मिलाकर इस थाने में 16 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. महत्वपूर्ण ये भी है कि सीसीटवी कैमरे के अलावा इस शीशे वाले थाने में बिना सीसीटीवी के भी थानेदार हवालात में बैठे हुए शख्स को देख सकते हैं. कहा जा सकता है कि ये थाना ट्रांसपेरेंट है. बस जरूरी है कि काम भी उसी पारदर्शिता के साथ हो जितना पारदर्शी ये शीशे वाला थाना दिखता है.

ये भी पढ़ें:

UP: फर्जीवाड़े के जरिए नौकरी पाने वाले 812 टीचर्स की बर्खास्तगी के आदेश जारी, दर्ज होगी एफआईआर

Haridwar Kumbh Mela 2021: कल निकलेगी निरंजनी अखाड़े की पेशवाई, खास होगा आकर्षण

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में हॉर्न बजाने पर आरोपी ने गोली मारकर की हत्या, पुलिस के पैरों में गिरकर मांगा न्याय
गाजियाबाद में हॉर्न बजाने पर आरोपी ने गोली मारकर की हत्या, पुलिस के पैरों में गिरकर मांगा न्याय
'मुनाफाखोरी का नया नाम है एथेनॉल...जंग और जंक की बढ़ी समस्या', अखिलेश यादव का सरकार पर निशाना
'मुनाफाखोरी का नया नाम है एथेनॉल...जंग और जंक की बढ़ी समस्या', अखिलेश यादव का सरकार पर निशाना
'अखिलेश यादव न मुसलमान और न सनातन...', मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बताई PDA की परिभाषा
'अखिलेश यादव न मुसलमान और न सनातन...', मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बताई PDA की परिभाषा
राम मंदिर मामला: विष्णु दास महाराज का केजरीवाल पर हमला, 'क्या आप सुप्रीम कोर्ट हैं जो फांसी...'
राम मंदिर मामला: विष्णु दास महाराज का केजरीवाल पर हमला, 'क्या आप सुप्रीम कोर्ट हैं जो फांसी...'

वीडियोज

Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)
DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एथेनॉल पेट्रोल में होता है 'गन्ने का रस'? फ्यूल टैंक में चींटिया लगने के वायरल वीडियो की गडकरी ने बताई सच्चाई
एथेनॉल पेट्रोल में 'गन्ने का रस'? फ्यूल टैंक में चींटिया लगने के दावे की गडकरी ने बताई सच्चाई
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
Government Medical Colleges: AIIMS ही नहीं, इन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी मिलता है शानदार करियर का मौका
AIIMS ही नहीं, इन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी मिलता है शानदार करियर का मौका
Embed widget