एक्सप्लोरर

आखिर क्यों प्रियंका गांधी वाड्रा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सोनभद्र जाने का किया स्वागत ?

प्रियंका गांधी वाड्रा के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सोनभद्र नरसंहार के पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इस दौरान लगातार ट्वीट के जरिए प्रियंका योगी सरकार पर निशाना साधती रहीं। जानिए, आखिर क्यों प्रियंका ने योगी के सोनभद्र जाने का स्वागत किया।

लखनऊ, अनुभव शुक्ला। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार (21 जुलाई) को सोनभद्र के उम्भा गांव में पीड़ितों से मुलाकात करने के लिए पहुंचे थे, तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी लगातार ट्वीट के जरिए योगी सरकार पर निशाना साध रही थीं।

दो दिन पहले जिस तरीके से प्रियंका सोनभद्र के पीड़ितों से मिलने के लिए वाराणसी पहुंची थीं और उसके बाद उन्हें रास्ते में ही रोक दिया गया था, उसे लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया था।  इस पूरी घटना को लेकर प्रियंका गांधी ने जिस तरह से अपना रुख सामने रखा, उससे यह साफ हो गया कि आने वाले समय में बीजेपी के सामने कांग्रेस एक मजबूत विपक्ष के रूप में उभर कर सामने आ सकती है।

प्रियंका गांधी के सोनभद्र के पीड़ितों से मुलाकात करने के बाद रविवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सोनभद्र के उम्भा गांव पहुंचे।  मुख्यमंत्री योगी ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। साथ ही, मुआवजे राशि को बढ़ाने का भी ऐलान किया।  पहले जो मुआवजे की राशि पांच लाख थी, उसे बढ़ाकर साढ़े 18 लाख कर दिया गया है। इसके अलावा भी मुख्यमंत्री ने कई और घोषणाएं की।

इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार ट्वीट के जरिये योगी सरकार पर निशाना साधती रहीं। सीएम के दौरे को लेकर प्रियंका गांधी वाड्रा ने पहला ट्वीट 21 जुलाई को दोपहर 12:29 मिनट पर किया। जिसमें लिखा कि सीएम के सोनभद्र जाने का स्वागत है, देर से ही सही पीड़ितों के साथ खड़ा होना सरकार का फर्ज है और सरकार को अपना फर्ज पहचानना चाहिए।  साथ ही, ये भी लिखा कि उम्भा गांव को लंबे समय से न्याय की प्रतीक्षा है।

इसके बाद जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वहां पीड़ितों से मुलाकात कर कई घोषणाएं की, तो उसके बाद फिर प्रियंका ने ट्वीट किया। ये ट्वीट दोपहर  3 बजकर 17 मिनट पर किया गया। जिसमें साफ तौर पर यह कहा गया कि उम्भा गांव के पीड़ितों की आवाज जब कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और न्याय पसंद लोगों ने उठाई, तब उत्तर प्रदेश सरकार को भी यह घटना गंभीर लगी। साथ ही, इस ट्वीट में यह भी लिखा था कि आज जो घोषणा की गई हैं, उन पर जल्द अमल हो तो यह ज्यादा ठीक है।
जाहिर है कि इस घटना को लेकर प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस पार्टी सपा-बसपा की गैरमौजूदगी में जनता के बीच ये संदेश देने की कोशिश में जुटी है कि उत्तर प्रदेश में अगर कहीं भी जुल्म-ज्यादती होगी, तो कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। इसके चलते प्रियंका इस घटना को लेकर सरकार पर हमला बोल रही हैं।
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
UP: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
यूपी: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
Greater Noida News: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश
ग्रेटर नोएडा: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget