एक्सप्लोरर

पूर्व पार्टनर ने प्रॉपर्टी डीलर को बंधक बनाकर अपनी पत्नी के पास भिजवाए 40 लाख रुपये, फिर कहानी में आया ट्विस्ट

ग्रेटर नोएडा में प्रॉपर्टी डीलर को बंधक बनाने के बाद उसके पुराने साथी ने अपनी पत्नी के पास 40 लाख रुपये भिजवाए. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. 

Greater Noida Property Dealer Kidnapping case: ग्रेटर नोएडा के बीटा 2 थाना क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी डीलर को बदमाशों ने बंधक बना लिया. बंधक बनाने वालों में उसका पुराना साथी भी शामिल था. प्रॉपर्टी डीलर को बंधक बनाने के बाद उसके पुराने साथी ने अपनी पत्नी के पास 40 लाख रुपये भिजवाए. जो शख्स पैसे देने गया उसने अपने मोबाइल से पैसा देते हुए वीडियो बना लिया. पैसा पहुंच जाने के बाद बदमाशों ने प्रोपर्टी डीलर को छोड़ दिया. जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की. फिलहाल, पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. 

की गई मारपीट 
ग्रेटर नोएडा के बीटा 2 थाना क्षेत्र में सचिन शर्मा नाम के प्रॉपर्टी डीलर ने बताया कि उसे विकास गर्ग ने कुछ बदमाशों के साथ बंधक बना लिया था. बंधक बनाने के बाद विकास ने अपनी पत्नी के पास एक करोड़ रुपये भेजने को कहा. जब एक करोड़ का का इंतजाम ना हो पाने की बात कही तो बदमाशों ने पूछा कि आखिरकार कितने पैसे का इंतजाम अभी हो पाएगा. तब पीड़ित सचिन ने कहा अभी फिलहाल उसके पास 40 लाख रुपए हैं जिसे वो दे सकता है. बदमाशों ने कहा कि वो 40 लाख रुपए विकास की पत्नी के पास भिजवा दे और जब पैसे मिल जाएंगे तो उसे छोड़ दिया जाएगा. पीड़ित की मानें तो विकास गर्ग और उसके साथियों ने उसके साथ मारपीट भी की है. 

प्रॉपर्टी डीलर को छोड़ दिया
इसके बाद प्रॉपर्टी डीलर सचिन शर्मा ने अपने पार्टनर शेर सिंह को फोन किया और कहा कि वो बताए पते से पैसा लेकर विकास गर्ग की पत्नी को पहुंचा दे, जिसका पता उसने अपने पार्टनर को दिया. लेकिन, जब उसके पार्टनर शेर सिंह ने विकास गर्ग की पत्नी को 40 लाख रुपए दिए तो उस वक्त उसने अपने मोबाइल से पैसा देने का वीडियो बना लिया. विकास की पत्नी ने फोन कर कहा कि 40 लाख रुपए उसे मिल गए हैं, इसके कुछ देर बाद विकास गर्ग ने प्रॉपर्टी डीलर सचिन शर्मा को छोड़ दिया.  

पहले सचिन और विकास थे पार्टनर 
शुरुआती पूछताछ में प्रॉपर्टी डीलर सचिन शर्मा ने पुलिस को गुमराह किया. लेकिन, जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो सचिन शर्मा ने बताया विकास गर्ग उसका पूर्व पार्टनर था और पार्टनरशिप में कुछ विवाद हो गया था, जिसकी वजह से दोनों अलग हो गए थे. 

विकास ने मिलने के लिए बुलाया 
14 जुलाई की शाम को विकास गर्ग ने सचिन शर्मा को फोन किया और मिलने के लिए बुलाया. सचिन शर्मा बताए हुए पते पर पहुंचा तो देखा विकास गर्ग अपने कुछ साथियों के साथ खड़ा था. जिसके बाद विकास गर्ग ने उसे गाड़ी में बिठाते ही पिस्टल लगा दी और कहा कि एक करोड़ रुपए अभी मंगवाओ. 

पुलिस को नहीं बताई ये बात 
सचिन ने कहा कि उसके पास इस वक्त एक करोड़ नहीं हैं तो विकास गर्ग के साथियों ने कहा इस वक्त कितने पैसे का इंतजाम हो सकता है जिसके बाद सचिन ने कहा कि इस वक्त वो 40 लाख रुपए दे सकता है. जिस पर विकास गर्ग ने कहा कि फोन करके 40 लाख रुपए उसके घर उसकी पत्नी के पास भिजवा दो. पैसा पहुंचने के बाद हम तुम्हें छोड़ देंगे. जब पैसा विकास की पत्नी को मिल गया तो विकास ने सचिन को छोड़ दिया. लेकिन, पुलिस की पूछताछ में सचिन शर्मा ने ये नहीं बताया कि कितने पैसे की लेनदारी थी. यही वजह है कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.  

नहीं हुई गिरफ्तारी 
फिलहाल पीड़ित सचिन शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और पीड़ित से वो वीडियो भी पुलिस ने ले लिया है जिसमें विकास गर्ग की पत्नी को पैसा देते हुए दिखाया गया है. पुलिस का कहना है कि इस पूरे मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. ग्रेटर नोएडा पुलिस की मानें तो पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है. जांच में जो भी तथ्य निकल के आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: 

CM योगी बोले- प्रधानमंत्री की प्रेरणा से नई ऊंचाई छू रही है काशी, कोरोना काल में भी चिंता की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget