एक्सप्लोरर

सादा जीवन उच्च विचार वाले होते हैं उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के लोग, किसी का कष्ट देखकर हो जाते हैं दुखी

उत्तराफाल्गुनी के देवता अर्यमा होते हैं। ये सूर्य के भाई हैं। अर्यमा को दया, करुणा, अनुग्रह, कृपा सहयोग देने वाला देवता माना गया है। यह नक्षत्र सिंह राशि और कन्या राशि दोनों को जोड़ने वाला नक्षत्र होता है।

पंडित शशिशेखर त्रिपाठी 

उत्तराफाल्गुनी का अर्थ मंच या दीवान या तख्त के पिछले दो पाए हैं। जैसे पूर्वाफाल्गुनी में आगे के दो पाए थे इसमें पीछे के दो पाए हैं। इस नक्षत्र में बहुत सी बातें पूर्वाफाल्गुनी से मिलती-जुलती हैं। विश्राम, ताजगी और ऊर्जा को पुनः प्राप्त करने का प्रयास उत्तराफाल्गुनी का गुण होता है।

उत्तराफाल्गुनी को इस तरीके से समझिए कि जैसे कोई मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस हैंग हो जाए या बहुत स्लो काम करने लगे तो हम लोग उसको री स्टार्ट कर देते हैं। किसी भी सिस्टम को दोबारा री स्टार्ट करने पर वह फिर से ऊर्जावान होकर स्टार्ट हो जाता है। जैसे हम लोग सो कर सुबह उठते हैं तो बिल्कुल फ्रेश होते हैं। इस प्रकार उत्तराफाल्गुनी का गुण है कि पुनः काम पर चलने के लिए ऊर्जावान होना।

उत्तराफाल्गुनी के देवता अर्यमा होते हैं। ये सूर्य के भाई हैं। अर्यमा को दया, करुणा, अनुग्रह, कृपा सहयोग देने वाला देवता माना गया है। यह नक्षत्र सिंह राशि और कन्या राशि दोनों को जोड़ने वाला नक्षत्र होता है। इसलिए जिन लोगों की सिंह राशि या कन्या राशि है उनका उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र हो सकता है। तो चलिए अब उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के स्वभाव को जानते हैं।

सादा जीवन उच्च विचार वाले होते हैं उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के लोग, किसी का कष्ट देखकर हो जाते हैं दुखी

गुण

उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में जन्मे लोग प्रेमी, मिलनसार होते हैं। सबको साथ लेकर चलने की कला इनके अंदर बहुत होती है।

किसी का कष्ट देखकर यह स्वयं दुखी हो जाते हैं इसलिए यह बहुत मददगार होते हैं और मुसीबत में लोगों के काम आने वाले होते हैं।

जैसे दो लोग विवाद कर रहे हो तो उत्तराफाल्गुनी वाले विवाद को खत्म कराने का पूरा प्रयास करेगें। और अंत में यह प्रयास करेगा कि दोनों लोग हाथ मिलाए, गले मिले और प्रेम के साथ गिले-शिकवे दूर करें।

ये लोग जीवन की ज्यादा चकाचौंध में नहीं फंसते हैं। इनका सीधा सिद्धांत होता है- सादा जीवन उच्च विचार।

इन लोगों को पेड़-पौधों के साथ रहना बहुत पसंद होता है इसलिए उत्तराफाल्गुनी वाला व्यक्ति अपने घर में पेड़ पौधे, गार्डन या गमले आदि की व्यवस्था करने का पूरा प्रयास करते हैं।

यह लोग इमोशनल हठी होते हैं या यू कहें कि यह पूर्वाग्रह जल्दी पाल लेते हैं।

ऐसे व्यक्तियों को किसी चीज का प्रलोभन देकर विश्वासघाती नहीं बनाया जा सकता है क्योंकि यह विश्वासघात को बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं, इनसे ऐसी बात करने पर यह क्रोधित हो जाते हैं।

यह लोग ब्रांडिग करने में बहुत कुशल होते हैं। अपनी कंपनी का प्रचार-प्रसार करते हुए जन-जन तक पहुंच बनाने की काबलियत रखते हैं।

सावधानियां

ऐसे लोग अपना विरोध नहीं सुन पाते हैं। यदि कहीं इनके विरुद्ध कोई बात हो रही हो तो यह बहुत क्रोधित हो जाते हैं। और क्रोधित होकर यह असंतुलित भी हो जाते हैं और कोई भी प्रतिक्रिया दे सकते हैं।

इनको अपने पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त ध्यान देना चाहिए। साथी ही लव और केयर में अंतर समझना चाहिए।

ऐसे लोगों को महिलाओं को शत्रु नहीं बनाना चाहिए। अन्यथा लोक लाज की हानि हो सकती है।

सादा जीवन उच्च विचार वाले होते हैं उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के लोग, किसी का कष्ट देखकर हो जाते हैं दुखी

कैसे बढ़ाएं पावर

पिलखन, पाकड़ इसका वृक्ष है। पौराणिक नाम प्लक्ष है। यह पूरे भारत में पाया जाता है। यह पेड़ में पंचपल्व में शामिल है। इसको बाहर पार्क में लगाना चाहिए। यह छायादार वृक्ष है। इसकी सेवा करना उसको जल देना चाहिए। खुली जगह जहां पर छाया की आवश्यकता हो वहां पर पाकड़ लगवाना चाहिए। इसकी लकड़ी का बहुत प्रयोग होता है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से मिलने पहुंचे सपा चीफ अखिलेश यादव, क्या बात हुई?
लखनऊ में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से मिलने पहुंचे सपा चीफ अखिलेश यादव, क्या बात हुई?
Muzaffarnagar News: गैस सिलेंडर को लेकर हंगामा, उपभोक्ताओं ने वेंडर पर कालाबाजारी का लगाया आरोप
मुजफ्फरनगर: गैस सिलेंडर को लेकर हंगामा, उपभोक्ताओं ने वेंडर पर कालाबाजारी का लगाया आरोप
UP News: योगी के नेतृत्व में IGRS फरवरी रिपोर्ट में रामपुर नंबर-1, 140 में 140 अंक हासिल कर बनाया रिकॉर्ड
UP News: योगी के नेतृत्व में IGRS फरवरी रिपोर्ट में रामपुर नंबर-1, 140 में 140 अंक हासिल कर बनाया रिकॉर्ड
यूपी में ओला-उबर के लिए लाइसेंस अनिवार्य, ड्राइवर का होगा पुलिस वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट
यूपी में ओला-उबर के लिए लाइसेंस अनिवार्य, ड्राइवर का होगा पुलिस वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Session 2026 Live: मैंने हमेशा सभी को सुना, कभी किसी को रोका नहीं...', सदन में ओम बिरला ने कहा- नियमों से ऊपर कोई नहीं
Live: 'मैंने हमेशा सभी को सुना, कभी किसी को रोका नहीं...', सदन में ओम बिरला ने कहा- नियमों से ऊपर कोई नहीं
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अजित पवार के भतीजे रोहित का दावा- दो दिन बाद करूंगा बड़ा खुलासा
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अजित पवार के भतीजे रोहित का दावा- दो दिन बाद करूंगा बड़ा खुलासा
Saudi Oil Ship in India: सऊदी से 1 लाख 35 हजार मीट्रिक टन तेल लेकर भारत पहुंचा जहाज, होर्मुज में ईरान को दिया चकमा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
सऊदी से 1 लाख 35 हजार मीट्रिक टन तेल लेकर भारत पहुंचा जहाज, होर्मुज में ईरान को दिया चकमा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
स्मृति मंधाना की ‘द हंड्रेड’ में हुई धमाकेदार एंट्री, 50,000 पाउंड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने खरीदा
स्मृति मंधाना की ‘द हंड्रेड’ में हुई धमाकेदार एंट्री, 50,000 पाउंड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने खरीदा
ब्राइड्समेड्स के बीच बैठ कृतिका-गौरव ने दिए पोज, सोहा अली खान ने शेयर की कपल की शादी की Inside तस्वीरें
ब्राइड्समेड्स से घिरे दिखे कृतिका-गौरव, कपल की शादी की इनसाइड तस्वीरें आई सामने
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
बिहार की आकांक्षा के बाद यूपी की शिखा गौतम का भी IAS बनने का दावा फर्जी, UPSC ने खोली पोल
बिहार की आकांक्षा के बाद यूपी की शिखा गौतम का भी IAS बनने का दावा फर्जी, UPSC ने खोली पोल
ऑटो से पूरा भारत घूमने निकला यह विदेशी कपल, इनके वीडियो देख आपको भी होगा गर्व
ऑटो से पूरा भारत घूमने निकला यह विदेशी कपल, इनके वीडियो देख आपको भी होगा गर्व
Embed widget