एक्सप्लोरर

अमेठी से किशोरी लाल शर्मा, रायबरेली से राहुल ने ली शपथ

Parliament Session 2024: 18वीं लोकसभा के लिए सांसदों का शपथ ग्रहण जारी. ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार (25 जून) को लोकसभा सांसद के रूप में शपथ ली. अपने हाथ में संविधान लेकर दिखाया.

Rahul Gandhi Takes Oath: 18वीं लोकसभा के लिए सांसदों का शपथ ग्रहण जारी है. मंगलवार को उत्तर प्रदेश स्थित अमेठी से किशोरी लाल शर्मा और रायबरेली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र राहुल गांधी ने शपथ ली.

कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी ने रायबरेली से सांसद के रूप में शपथ ली है. शपथ के दौरान उन्होंने अपने हाथ में संविधान लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों को दिखाया. उन्होंने अपना शपथ ग्रहण 'जय हिंद, जय संविधान' के नारे के साथ समाप्त किया.

राहुल गांधी ने ली शपथ

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ ली और इस दौरान उन्होंने अपने हाथ में संविधान की प्रति ले रखी थी. राहुल गांधी ने अंग्रेजी भाषा में शपथ ली. शपथ के बाद उन्होंने ‘जय हिंद, जय संविधान’ का नारा भी लगाया.

राहुल गांधी के शपथ के दौरान लगा भारत जोड़ो का नारा

राहुल गांधी इस बार उत्तर प्रदेश के रायबरेली लोकसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए हैं. इससे पहले वह लोकसभा में केरल के वायनाड और उत्तर प्रदेश के अमेठी का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. शपथ के लिए जब राहुल गांधी का नाम पुकारा गया तो कांग्रेस के सदस्य अपने स्थान पर खड़े हो गए और ‘जोड़ो जोड़ो, भारत जोड़ो’ के नारे लगाने लगे.

राहुल के शपथ लेने के बाद भी कांग्रेस सदस्यों ने ‘जोड़ो जोड़ो, भारत जोड़ो’ के नारे लगाए. उन्होंने वर्ष 2022 में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ और इस साल की शुरुआत में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ निकाली थी.

समारोह की शुरुआत में पीएम मोदी ने ली थी शपथ

बता दें कि जैसे ही राहुल ने अपना शपथ ग्रहण पूरा किया, विपक्षी दलों ने नारे लगाए और उनका वापस अपनी सीटों पर स्वागत किया. निर्वाचित प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह 24 और 25 जून को आयोजित किया गया क्योंकि 18वीं लोकसभा का पहला सत्र कल शुरू हुआ. समारोह की शुरुआत सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण के साथ हुई.

वायनाड के मतदाताओं का किया धन्यवाद 

राहुल गांधी लोकसभा चुनाव में वायनाड और रायबरेली दोनों सीट पर जीत दर्ज की थी, जिसके बाद उनको एक सीट से इस्ताफा देना था, तो उन्होंने वायनाड से इस्तीफा दिया. इस्तीफा देते हुए उन्होंने वायनाड के मतदाताओं का धन्यवाद किया था. 

संसद में शपथ लेने पहुंचे अरुण गोविल ने कहा जय श्री राम, तो जवाब में लगे नारे- जय अवधेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने में दिक्कत क्या है', CM योगी के बयान पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का पलटवार
'गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने में दिक्कत क्या है', CM योगी के बयान पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का पलटवार
बाबा केदार के प्रति भक्तों की अटूट आस्था, 40 दिनों 10 लाख से अधिक भक्तों ने किए भगवान शिव के दर्शन
बाबा केदार के प्रति भक्तों की अटूट आस्था, 40 दिनों 10 लाख से अधिक भक्तों ने किए भगवान शिव के दर्शन
1500 से 2000 रुपये में बच्चों का सौदा! हापुड़ में मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार
1500 से 2000 रुपये में बच्चों का सौदा! हापुड़ में मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार
यूपी में सहेजी जाएगी ऐतिहासिक विरासत, योगी सरकार ने 6 जिलों के संग्रहालयों के लिए जारी किए करोड़ों रुपये
यूपी में सहेजी जाएगी ऐतिहासिक विरासत, योगी सरकार ने 6 जिलों के संग्रहालयों के लिए जारी किए करोड़ों रुपये

वीडियोज

CM Yogi Adityanath Speech: Social Media पर CM Yogi की नसीहत! | Education | UP CM
Surya Murder Case | CM Yogi | NCRB: UP में एनकाउंटर ऑन डिमांड!
Surya Murder Case | CM Yogi | Asad Encounter | NCRB: UP में एनकाउंटर ऑन डिमांड!
Surya Murder Case | Mahadangal: योगी आदित्यनाथ ने आखिर किसे दी ये चेतावनी?
Surya Murder Case | Asad Encounter | Mahadangal: योगी आदित्यनाथ ने आखिर किसे दी ये चेतावनी? |

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की धमकी का असर? नेतन्याहू के पास पहुंचा ट्रंप का फोन, लेबनान नहीं जाएंगी इजरायली सेना
ईरान की धमकी का असर? नेतन्याहू के पास पहुंचा ट्रंप का फोन, लेबनान नहीं जाएंगी इजरायली सेना
यूपी में 10 फीसदी फ्यूल सरचार्ज से उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत, जानें पूरी डिटेल
यूपी में 10 फीसदी फ्यूल सरचार्ज से उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत, जानें पूरी डिटेल
क्या असली गोल्ड से बना होता है फीफा गोल्डन बूट, किसे मिलता है ये खास अवॉर्ड? कीमत उड़ा देगी होश
क्या असली गोल्ड से बना होता है फीफा गोल्डन बूट, किसे मिलता है ये खास अवॉर्ड? कीमत उड़ा देगी होश
नागा चैतन्य के डीपफेक वीडियो के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया निर्देश, 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम
नागा चैतन्य के डीपफेक वीडियो के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया निर्देश, 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम
ईरान ने लॉन्च किया टोल-कलेक्टर शिप, US की नाराजगी के बाद भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों से करेगा वसूली
ईरान ने लॉन्च किया टोल-कलेक्टर शिप, US की नाराजगी के बाद भी होर्मुज में जहाजों से करेगा वसूली
तमिलनाडु के CM विजय सभी कार्यक्रमों में क्यों पहनते हैं काला सूट-पैंट? TVK चीफ ने कर दिया खुलासा
तमिलनाडु के CM विजय सभी कार्यक्रमों में क्यों पहनते हैं काला सूट-पैंट? TVK चीफ ने कर दिया खुलासा
Cool Places Near Delhi: दिल्ली की तपती गर्मी से चाहिए राहत? ये 5 जगहें गर्मियों में भी रहती हैं 25°C से नीचे
दिल्ली की तपती गर्मी से चाहिए राहत? ये 5 जगहें गर्मियों में भी रहती हैं 25°C से नीचे
Soil Testing Without Lab: खेत की मिट्टी बिना लैब टेस्ट के कैसी है? किसान इन संकेतों से लगा सकते हैं अंदाजा
खेत की मिट्टी बिना लैब टेस्ट के कैसी है? किसान इन संकेतों से लगा सकते हैं अंदाजा
Embed widget