एक्सप्लोरर

Khatauli Bypoll: भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने BJP पर साधा निशाना, कहा- 'हिंदू-मुस्लिम की राजनीति कर रही पार्टी'

Khatauli News: चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि हिंदू-मुस्लिम की बात करके किसके पेट की रोटी जा रही है. देश नफरत नहीं, दिल जोड़ने से बनेगा. हमने और जयंत चौधरी ने एकता का रास्ता खोजा है.

Khatauli News: रालोद प्रत्याशी मदन भैया (Madan Bhaiya) के पक्ष में धुआंधार प्रचार करने के लिए आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिखेड़ा गांव पहुंचे. जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया. इस मौके पर चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि भारत के हालात खराब हैं, जो बोलता है उसके घर के बाहर बुलडोजर खड़ा हो जाता है. खतौली के लोग 8 महीने बाद गलती सुधार सकते है. इसी दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी धर्म और हिंदू-मुस्लिम की राजनीति कर रही है. अगर सवाल करोगे तो देश विरोधी कहलाएंगे. देश बंट जाएगा, तो महापुरुषों को क्या जवाब देंगे.

इसी के साथ चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि हिंदू-मुस्लिम की बात करके किसके पेट की रोटी जा रही है. देश नफरत नहीं दिल जोड़ने से बनेगा. हमने और जयंत भाई ने एकता का रास्ता खोजा है. ये हमारी वोटो पर सरकार में बैठे हैं और हमारा इलाज कर रहें हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे पीएम नहीं देखे जो आंखों में आंख डालकर झूठ बोल रहें हैं, हम चुप नहीं रहेंगे, जयंत चौधरी, अखिलेश यादव और हम मिलकर परिवर्तन लाएंगे. 

'बूथ पर डंडा और झंडा मजबूत होना चाहिए'
चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि हम चुनाव में हराकर पैगाम देंगे, इनके नेता गरीब की जमीन पर खड़े हो जाते हैं, इन लुटेरों से सावधान रहना, तुम्हारे बूथ से बीजेपी की जमानत जब्त हो जानी चाहिए. बूथ पर डंडा और झंडा मजबूत होना चाहिए. चंद्रशेखर आजाद ने आगे कहा कि ये वजूद की लड़ाई है, हस्ती को मिटा भी सकते हैं और हरा भी सकते हैं. इसके अलावा उन्होंने कहा कि ये लोग हार की तरफ हैं इसलिए बौखला रहें हैं. पैसे बांटेंगे, शराब भेजे, चाहे नफरत की आंधी चल जाए लेकिन डरना मत. ये पैसे देंगे तो रख लेना, ये आपके टैक्स के पैसे हैं. इसी के साथ रालोद पार्टी का प्रचार करते हुए उन्होंने कहा कि नलका इतनी जोर से चले की मीठा पानी निकल आए, नलका चौधरी साहब का है, हत्थी हमारे हाथ में है.

यह भी पढ़ें:-

Uniform Civil Code: केशव प्रसाद मौर्य बोले- 'यूनिफॉर्म सिविल कोड पूरे देश के लिए आवश्यक', यूपी उपचुनाव पर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget