एक्सप्लोरर

अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए केशव प्रसाद मौर्य बोले- इफ्तार पार्टी करने वाले अब मंदिर-मंदिर घूम रहे हैं

UP Election 2022: केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जो कभी मंदिर देख कर मुंह फेर लेते थे आज उन्हीं अखिलेश यादव को हरिद्वार संगम में डुबकी लगाना पड़ रहा है.

Keshav Prasad Maurya on Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर निशाना साधते हुए कहा कि जो पहले इफ्तार पार्टियां आयोजित किया करते थे वह अब मंदिर-मंदिर घूम रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि यह बीजेपी की वैचारिक जीत है. मौर्य ने हरदोई में 1,372 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास और हरदोई जिले के लिए 300 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की घोषणा भी की.

उपमुख्यमंत्री ने सपा अध्यक्ष पर तंज करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में जब उनकी सरकार थी तब वह रोजा इफ्तार पार्टी ही करते थे. उनके शासनकाल में कुम्भ मेला आयोजित किया गया लेकिन वह तब वहां स्नान करने नहीं गए लेकिन बीजेपी की सरकार बनने के बाद अब वह मंदिर-मंदिर घूम रहे हैं. उनका मंदिरों में जाना बीजेपी की जीत है. उन्होंने कहा कि जो कभी मंदिर देख कर मुंह फेर लेते थे आज उन्हीं अखिलेश यादव को हरिद्वार संगम में डुबकी लगाना पड़ रहा है, संतों के पांव छूने पड़ रहे हैं और वह खुद को राम भक्त और कृष्ण भक्त बता रहे हैं.

हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर निशाना साधने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के बारे में उपमुख्यमंत्री मौर्य ने कहा, ''राहुल गांधी के पास अगर बहुत ज्यादा ज्ञान है तो वह अपना ज्ञान पार्टी को दें जिससे वह 2022 और 2024 के चुनाव में खाता खोल सकें.''

सिसोदिया सिर्फ घोषणा मंत्री बनकर घूम रहे हैं- केशव प्रसाद मौर्य

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में सरकार बनने पर घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने के ऐलान किए जाने के संबंध में सवाल करने पर मौर्य ने कहा, ''आम आदमी पार्टी दिल्ली में नगर निगम की तरह सरकार चला रही है. उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का दम भर रही इस पार्टी को प्रत्याशी ही नहीं मिलेंगे और ना ही यह पार्टी कोई सीट जीत पाएगी. सिसोदिया सिर्फ घोषणा मंत्री बनकर घूम रहे हैं.''

यह भी पढ़ें:

स्मैक तस्कर नन्हे लंगड़ा के बैंक्वेट हॉल पर चला योगी सरकार का बुलडोजर, 15 करोड़ की संपत्ति जमींदोज

UP Assembly Election: पिछले विधानसभा चुनाव में हारी सीटों पर बाजी जीतने की कोशिश में बीजेपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश से बढ़ी ठंड
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश से बढ़ी ठंड
IPS खंडूरी समेत 2 पुलिस अधिकारियों की बढ़ीं मुश्किलें! इस वजह से हुई एक्शन की सिफारिश
IPS खंडूरी समेत 2 पुलिस अधिकारियों की बढ़ीं मुश्किलें! इस वजह से हुई एक्शन की सिफारिश
अखिलेश यादव ने मुंबई में एक्टर सलमान खान से की मुलाकात, पिता सलीम खान का पूछा हाल
अखिलेश यादव ने मुंबई में एक्टर सलमान खान से की मुलाकात, पिता सलीम खान का पूछा हाल
Sambhal News: स्कूटी और बाइक में जोरदार टक्कर, सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत, 2 लोग घायल
संभल में स्कूटी और बाइक में जोरदार टक्कर, सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत, 2 लोग घायल

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
Pithoragarh News: एक झटके में खत्म हुई 3 जिंदगियां! पिथौरागढ़ में खाई में गिरी कार, सेना का जवान भी शामिल
एक झटके में खत्म हुई 3 जिंदगियां! पिथौरागढ़ में खाई में गिरी कार, सेना का जवान भी शामिल
ट्रंप के इशारों पर नाचेगा चीन! कह दी बड़ी बात, स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर कब्जे की धमकी, अब कुछ होगा बड़ा?
ट्रंप के इशारों पर नाचेगा चीन! कह दी बड़ी बात, स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर कब्जे की धमकी, अब कुछ होगा बड़ा?
‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब
‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
Rajya Sabha Elections 2026: राज्यसभा चुनाव के लिए बड़ा खेल! आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर, जानें क्या है नंबर गेम
राज्यसभा चुनाव के लिए बड़ा खेल! आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर, जानें क्या है नंबर गेम
वीजा इंटरव्यू के लिए ऐसे करें तैयारी, काम आएंगे ये टिप्स
वीजा इंटरव्यू के लिए ऐसे करें तैयारी, काम आएंगे ये टिप्स
शादी में पावर और स्टाइल का तड़का! दुल्हन ने हायाबूसा चलाकर ली एंट्री, लोग बोले- ये हुई न ब्राइड
शादी में पावर और स्टाइल का तड़का! दुल्हन ने हायाबूसा चलाकर ली एंट्री, लोग बोले- ये हुई न ब्राइड
Embed widget