एक्सप्लोरर

'दोनों ही सत्ता वियोग से बौखलाए हुए', डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल-अखिलेश पर कसा तंज

UP Politics: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि बीजेपी अब बिहार विधानसभा चुनाव पर भी नजर गड़ाए है और वहां भी महाराष्ट्र जैसी मैच-फिक्सिंग करने की तैयारी कर रही है.

UP News: कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के महाराष्ट्र और बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर दिए गए बयान पर सियासी हलचल तेज है. वहीं अब राहुल गांधी चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों पर अब उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी निशाना साधा है. डिप्टी सीएम ने कहा कि राहुल गांधी संवैधानिक संस्थाओं पर लगातार हमला कर रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने अखिलेश यादव पर भी तंज कसा है.

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान को लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-"राहुल गांधी अपने कपार पर संविधान रखकर पूरी दुनिया में 'छुट्टा' घूम रहे हैं. इसके साथ ही वह संवैधानिक संस्थाओं पर लगातार हमला करने का 'दुस्साहस' भी कर रहे हैं. उनके लिए या तो संविधान एक किताब है या फिर उनका संविधान प्रेम महज एक 'मुखौटा'."

इसके अलावा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दूसरे पोस्ट में लिखा-"कांग्रेस मुक्त भारत की गारंटी बने राहुल गांधी,पिछड़ों-दलितों के स्वाभाविक विरोधी अखिलेश यादव, दोनों ही सत्ता वियोग से बौखलाए हुए हैं. अब तो उन्हें हर सपना भी नरेंद्र मोदी का ही दिखता है – मोदी फोबिया चरम पर!"

बता दें कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार (7 जून) को आरोप लगाया कि 2024 का महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव ‘‘लोकतंत्र में धांधली का ब्लूप्रिंट’’ था. उन्होंने कहा कि यह ‘‘मैच फिक्सिंग’’ अब बिहार में भी दोहराई जाएगी और फिर उन जगहों पर भी ऐसा ही किया जाएगा, जहां-जहां भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) हार रही होगी.

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा-"ये समझना बिल्कुल मुश्किल नहीं है कि महाराष्ट्र में भाजपा इतनी बौखलाई हुई क्यों थी. चुनाव में धांधली भी मैच फिक्सिंग की तरह होती है, जो पक्ष धोखाधड़ी करता है, वो भले ही जीत जाए, लेकिन इससे लोकतांत्रिक संस्थाएं कमजोर होती हैं और जनता का नतीजों से भरोसा उठ जाता है."

(पीटीआई इनपुट के साथ)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे
महोबा में जमीन अधिग्रहण का विरोध, 5 गांव के 500 किसान पहुंचे कलेक्ट्रेट
महोबा में जमीन अधिग्रहण का विरोध, 5 गांव के 500 किसान पहुंचे कलेक्ट्रेट
अलीगढ़ का नाम बदलने की सिफारिश पर बवाल, DM को सौंपा ज्ञापन
अलीगढ़ का नाम बदलने की सिफारिश पर बवाल, DM को सौंपा ज्ञापन

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
OTD: भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget