एक्सप्लोरर

Heavy Rain Alert: मौसम विभाग ने दिया भारी बारिश का अलर्ट, केदारनाथ यात्रा पर अस्थाई रोक लगी

Heavy Rain Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश के अलर्ट के बाद केदारनाथ यात्रा को रोक दिया गया है. प्रशासन ने सभी यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने के लिए कहा है.

Rain Alert in Uttarakhand: मौसम विभाग के दो दिन के हाई अलर्ट के बाद जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए अस्थाई तौर पर केदारनाथ यात्रा पर रोक लगा दी है. तीर्थयात्रियों को सोनप्रयाग में रोका जा रहा है और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी जा रही है. इसके अलावा विभिन्न पड़ावों पर भी पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें तैनात हैं, जो यात्रियों को मौसम की जानकारी दे रहे हैं. अब मौसम सामान्य होने पर यात्रा को खोला जायेगा.

2013  जैसी आपदा आ सकती है

बता दें कि, मौसम विभाग ने दो दिन का हाई अलर्ट जारी किया है. बताया यह भी जा रहा है कि, वर्ष 2013 की जून आपदा के समय हुई बारिश की पुनरावृत्ति हो सकती है. ऐसे में जिला प्रशासन सतर्क हो गया है और केदारनाथ यात्रा पर फिलहाल अस्थाई तौर पर रोक लगाई गई है. पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर तैनात हैं, जो यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दे रहे हैं. आज सुबह जिला प्रशासन ने यात्रा पर अस्थाई रोक लगाई, जिसके बाद से यात्रियों को केदारनाथ नहीं जाने दिया जा रहा है. 

भारी बारिश की संभावना 

जिलाधिकारी मनुज गोयल ने बताया कि, मौसम विभाग की ओर से हाई अलर्ट जारी हुआ है, जिसमें दो दिनों की भारी बारिश की संभावना जताई गई है. ऐसे में जिला प्रशासन ने निर्णय लेकर आज सुबह से यात्रा पर रोक लगाई है और यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया है. जो यात्री केदारनाथ पहुंच गए हैं, उन्हें दर्शन कराने के बाद गौरीकुण्ड और सोनप्रयाग भेजा जा रहा है. यात्रा में तैनात कार्मिकों को सतर्क रहने को कहा गया है. किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होने पर टीम को तत्काल कार्यवाही के लिए कहा गया है.

वहीं, केदारनाथ यात्रा में भारी संख्या में तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं. शनिवार को 16 हजार 338 तीर्थयात्रियों ने बाबा के दर्शन किए. अब तक केदारनाथ धाम में 85 से 90 हजार के करीब तीर्थयात्री पहुंच गए हैं. मौसम विभाग की चेतावनी के बाद अब यात्रियों को धाम में जाने से रोका जा रहा है. कहीं ना कहीं मौसम का असर यात्रा पर देखने को मिलेगा.

ये भी पढ़ें.

UP Election 2022: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने चुनावी तैयारियों का लिया जायजा, कहा- देश में कानून का राज होना चाहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget