एक्सप्लोरर

Kedarnath Dham: केदारनाथ यात्रा की तैयारी तेज, प्लास्टिक रहित होगी प्रसाद की पैकेजिंग, श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम

Kedarnath Dham: मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि हमारी प्राथमिकता यह है कि धाम आने वाला हरेक श्रद्धालु अच्छा संदेश लेकर जाये. गुणवत्तापूर्ण प्रसाद मिले, पैकेजिंग प्लास्टिक रहित हो इसपर फोकस है

Kedarnath Dham Yatra 2023: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा (Char Dham Yatra 2023) को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं, जल्द ही ये यात्रा शुरू होने वाली है. इस बार यात्रा को और भी ज्यादा सुविधाजनक बनाने की तैयारी की जा रही है. इसके साथ ही केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) में श्रद्धालुओं को गुणवत्तापूर्ण और प्लास्टिक रहित प्रसाद उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता. इसके लिए लगातार स्वय सहायता समूहों और जिला स्तर पर अधिकारियों के साथ बैठकें हो रही हैं. प्रशासन की ओर से श्री केदारनाथ महाप्रसाद स्वायत्त सहकारी संघ में महिला स्वयं सहायता समूहों के पंजीकरण के निर्देश दिए गए हैं.

मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि यात्रियों को स्थानीय प्रसाद अच्छी गुणवत्ता का मिले, इस पर काम किया जा रहा है. गुणवत्ता के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक कमेटी भी गठित की गई है, जो सहकारी संघ को फेसिलेट करेगा. उन्होंने कहा कि अभी करीब 70 स्वयं सहायता समूह प्रसाद बनाने का काम कर रही हैं. समूहों ने करीब 200 क्विंटल चैलाई का भंडारण किया है. प्रसाद में चैलाई के लड्डू, धूप, गंगा जल, घी सहित अन्य तत्व शामिल किये गये हैं. इससे करीब 250 महिलाओं को रोजगार मिल रहा है.  

स्थानीय महिलाओं को मिलेगा रोजगार

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि हमारी प्राथमिकता यह है कि धाम आने वाला हरेक श्रद्धालु यहां से अच्छा संदेश लेकर जाये. उसे गुणवत्तापूर्ण प्रसाद मिले, प्रसाद की पैकेजिंग प्लास्टिक रहित हो, इस पर हमारा मुख्य फोकस है. स्थानीय महिलाओं की आजीविका से जुड़ा ये रोजगार आने वाले समय में विस्तृत रूप लेगा. प्रसाद की गुणवत्ता जांचने के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारी को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि प्रसाद की पैकेजिंग में प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा. प्रसाद वितरण के लिए श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से वार्ता की जा रही है.  

सीडीओ ने कहा कि केदारनाथ धाम की यात्रा में पिछले साल 15 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे थे. अनुमान लगाया जा रहा है कि पिछले साल का आंकड़ा इस बार टूट जायेगा. ऐसे में प्रशासन स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं. उन्होंने कहा कि केदारनाथ यात्रा में खास तौर पर गुणवत्तापूर्ण प्रसाद देने का लक्ष्य रखा गया है. इससे जहां एक ओर स्थानीय महिलाओं को रोजगार मिल रहा है, वहीं तीर्थयात्री भी देवभूमि से अच्छा संदेश लेकर जायेंगे.  

ये भी पढ़ें-  Watch: नेहा सिंह राठौर के गाने 'यूपी में का बा' पर का सीएम योगी ने दिया जवाब, सुनें क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल
CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल
सहारनपुर शहर सीट पर सपा-बीजेपी में कांटे की टक्कर, ये वोटर तय करेंगे 2027 की जीत
सहारनपुर शहर सीट पर सपा-बीजेपी में कांटे की टक्कर, ये वोटर तय करेंगे 2027 की जीत
'यूपी में नो कर्फ्यू, नो दंगा', अंबेडकरनगर में बोले CM योगी
'यूपी में नो कर्फ्यू, नो दंगा', अंबेडकरनगर में बोले CM योगी
Exclusive: ‘403 सीटों पर लड़ेंगे, कहीं नल तो कहीं कमल', RLD के नए प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा
Exclusive: ‘403 सीटों पर लड़ेंगे, कहीं नल तो कहीं कमल', RLD के नए प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
Furniture Marks On Wall: घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
Embed widget