एक्सप्लोरर

Kedarnath Yatra 2023: बारिश के बावजूद भक्तों का जोश हाई, बड़ी संख्या में केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं श्रद्धालु

Kedarnath Yatra 2023: पहाड़ों पर देर रात से ही बारिश हो रही है. बारिश के बीच भी केदारनाथ यात्रा जारी है. सुबह आठ बजे तक लगभग दस हजार भक्त केदारनाथ धाम के लिये रवाना हो गए.

Kedarnath Dham Weather: उत्तराखंड के पहाड़ों में एक बार फिर से मौसम ने करवट बदल दी है. देर रात से पहाड़ों में बारिश हो रही है. जिसका असर चारधाम यात्रा पर भी पड़ रहा है. केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) की बात करें तो यहां पर लगातार बारिश हो रही है हालांकि अभी यात्रा सुचारू है. खराब मौसम के बावजूद यहां पर श्रद्धालुओं का जोश कम होने का नाम नहीं ले रहा है. सुबह के समय सोनप्रयाग से 10 हजार यात्री बारिश में ही केदारनाथ धाम के लिये रवाना हो गए हैं. केदारनाथ में भक्त बारिश के बीच दर्शनों के लिये कतार में लगे हुए हैं.

मौसम विभाग ने तीन दिन का बारिश का अलर्ट जारी किया था. जिसके बाद पहाड़ों पर देर रात से ही बारिश हो रही है. बारिश के बीच भी केदारनाथ यात्री जारी है. सुबह आठ बजे तक लगभग दस हजार भक्त केदारनाथ धाम के लिये रवाना हो गए. वहीं केदारनाथ धाम में भी पहले हल्की बर्फबारी तो बाद में बारिश शुरू हो गई. धाम में लगातार बारिश हो रही है. बारिश में भी भक्त बाबा केदार के दर्शनों के लिए लंबी कतार में लगे हुए हैं. मौसम विभाग ने आज भी पूरे दिन मौसम खराब रहने का अनुमान जताया है. 

प्रशासन ने जारी की गाइडलाइंस

केदारनाथ धाम में बारिश के बाद धुंध भी लग रही है. जिसकी वजह से हेलीकाप्टर सेवाएं भी बाधित हो रही हैं. विजिबिलिटी कम होने की वजह से कई बार बीच-बीच में हेलीकॉप्टर सेवाओं को रोकना पड़ रहा है. वहीं धाम में अधिक ठंड और बारिश के कारण तीर्थ यात्रियों के बीमार होने की संभावनाएं अधिक हैं. ऐसे में प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए गाइडलाइंस भी जारी की गई है. प्रशासन ने साफ कहा कि है कि जो भी भक्त यात्रा पर जा रहे हैं वो अपने साथ गर्म कपड़ों के अलावा आवश्यक दवाईंयां जरूर लेकर जाए. 

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू हुए एक महीने से भी ज्यादा का समय गुजर चुका है, लेकिन इस बार यात्रा पर मौसम की मार ज्यादा है देखने को मिल रही है. मौसम इस बार भक्तों की जमकर परीक्षा ले रहा है, लेकिन वहीं भक्तों का जोश भी कम नहीं हो रहा है. बड़ी संख्या में अब भी श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं.

ये भी पढ़ें- UP New DGP: मुकुल गोयल को नहीं मिली पुलिस प्रमुख की कमान, जानें- योगी सरकार ने किसे बनाया नया कार्यवाहक डीजीपी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget