एक्सप्लोरर

UP New DGP: मुकुल गोयल को नहीं मिली पुलिस प्रमुख की कमान, जानें- योगी सरकार ने किसे बनाया नया कार्यवाहक डीजीपी?

IPS Vijay Kumar New Acting DGP of UP: एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने उत्तर प्रदेश पुलिस प्रमुख का पद कार्यवाहक के हवाले करने का फैसला किया है.

UP New DGP: उत्तर प्रदेश को एक बार फिर कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (DGP) मिला है. 1988 बैच के आईपीएस विजय कुमार (IPS Vijay Kumar) कार्यवाहक डीजीपी बनाए गए हैं. मंगलवार को आरके विश्वकर्मा (RK Vishwakarma) के कार्यकाल का आखिरी दिन था. नए डीजीपी के लिए कई नामों की चर्चा थी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने विजय कुमार पर भरोसा जताया. विजय कुमार को डीजी विजिलेंस, डीजी सीबीसीआईडी के साथ कार्यवाहक डीजीपी की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है.

एक बार फिर कार्यवाहक के हवाले पुलिस प्रमुख की कमान

सीनियरिटी के लिहाज से मुकुल गोयल (Mukul Goel) की डीजीपी पद पर दावेदारी बनती थी. डीएस चौहान (DS Chauhan) से पहले 1987 बैच के आईपीएस मुकुल गोयल डीजीपी का पदभार संभाल चुके थे. वर्तमान में नागरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे मुकुल गोयल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले साल 11 मई को डीजीपी के पद से हटा दिया था. हालांकि, योगी सरकार के मुकुल गोयल को दोबारा डीजीपी बनाने पर संशय बरकरार थी. एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस प्रमुख का पद कार्यवाहक के हवाले करने का फैसला किया. उत्तर प्रदेश को लगातार तीसरी बार कार्यवाहक डीजीपी मिला है.

स्पेशल डीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार की चर्चा पर विराम

विजय कुमार के अलावा आईपीएस अधिकारी आनंद कुमार भी डीजीपी पद की दौड़ में शामिल थे. 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी आशीष गुप्ता, 1990 बैच की रेणुका मिश्रा, बीके मौर्य और एसएन साबत की भी डीजीपी बनने की चर्चा थी. नए कार्यवाहक डीजीपी बनाए गए विजय कुमार जनवरी 2024 में रिटायर होंगे. स्पेशल डीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार को कार्यवाहक डीजीपी बनने की चर्चा पर अब विराम लग गया है. बीते दिनों योगी सरकार ने प्रशांत कुमार को स्पेशल डीजी के पद पर प्रमोट किया था. हाल में कई विभागों की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है. प्रदेश सरकार ने कार्यवाहक डीजीपी आरके विश्वकर्मा के सेवा विस्तार का प्रस्ताव नहीं था. डीएस चौहान की सेवानिवृत्ति के बाद आरके विश्वकर्मा को कार्यवाहक डीजीपी चुना गया था. 

Atiq Murder Case: अतीक-अशरफ हत्याकांड के आरोपियों से SIT फिर करेगी पूछताछ! इन 8 सवालों के जरिए तलाशेगी सुराग

 

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर: जनता दर्शन में CM योगी ने सुनी फरियाद, भू-माफियाओं और दबंगों पर कार्रवाई के निर्देश
गोरखपुर: जनता दर्शन में CM योगी ने सुनी फरियाद, भू-माफियाओं और दबंगों पर कार्रवाई के निर्देश
मेरठ ललिता गौतम हत्याकांड: थिरोट गांव भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक
मेरठ ललिता गौतम हत्याकांड: थिरोट गांव भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक
Ram Mandir: राम मंदिर से जुड़े स्मारकों और भवनों का काम कब तक होगा पूरा? नृपेंद्र मिश्रा ने बताई फाइनल डेट
राम मंदिर से जुड़े स्मारकों और भवनों का काम कब तक होगा पूरा? नृपेंद्र मिश्रा ने बताई फाइनल डेट
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
IND vs ENG: No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
Embed widget