एक्सप्लोरर

Kedarnath Dham: 15 दिन में ढाई लाख से अधिक भक्तों ने किए बाबा केदार के दर्शन, लंबी कतारें लगी

Uttarakhand Char Dham Yatra: केदारनाथ धाम की यात्रा पर आने वाले भक्तों का रिकार्ड टूटता जा रहा है. केवल पन्द्रह दिन की यात्रा में ढाई लाख से अधिक भक्त बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं

Char Dham Yatra 2022: कोरोना महामारी (Corona) के दो साल बाद हुई केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) की यात्रा पर आने वाले भक्तों का रिकार्ड टूटता जा रहा है. केवल पन्द्रह दिन की यात्रा में ढाई लाख से अधिक भक्त बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं, जो कि एक रिकार्ड बन गया है. केदारनाथ (Kedarnath)के इतिहास में पहली बार इतने कम दिनों में इतनी भारी संख्या में भक्त केदारनाथ पहुंचे हैं. इतना ही नहीं अभी भी बाबा केदार के दर्शनों के लिये भक्तों की लंबी कतारें लगी हुई हैं. वहीं इस साल भक्तों को आदि गुरू शंकराचार्य (Shankaracharya) की समाधि स्थल के भी दर्शन हो रहे हैं, जिससे भक्तों में खुशी देखी जा रही है.

ढाई लाख से अधिक भक्त बाबा के दर्शन कर चुके

विश्व प्रसिध्द ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम का मंदिर परिसर इन दिनों भक्तों की आवाजाही से गुलजार है. दो सालों से बाबा की नगरी में पसरा सन्नाटा अब पूरी तरह से दूर हो गया है. धाम में अब चारो ओर यात्रियों की चहलकदमी है. बाबा केदार के दर्शनों के लिये भक्तों का हूजूम उमड़ रहा है. अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि केवल 15 दिन की यात्रा में ढाई लाख से अधिक भक्त बाबा के दर्शन कर चुके हैं. बाबा केदार के अधिकांश भक्त हेलीकॉप्टर की आसान यात्रा को छोड़कर पैदल मार्ग से कठिन यात्रा कर रहे हैं. धाम में दिन-प्रतिदिन अब भक्तों की संख्या बढ़ती ही जा रही है. सुबह से शाम तक मंदिर परिसर से एक किमी दूर तक भक्तों की लंबी लाइन लग रही है. प्रत्येक दिन 15 हजार से अधिक भक्त बाबा केदार के दर्शनों के लिये पहुंच रहे हैं.

केदारनाथ धाम पहुंच रहे श्रद्धालुओं ने पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत हुए कार्यो की प्रशंसा की है. उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम में शंकराचार्य समाधि स्थल के भी दर्शन शुरू हो रहे हैं. इसके अलावा धाम में ध्यान गुफाएं भी बनाई गई हैं. यहां आकर मन को शांति मिल रही है. केदारनाथ धाम दर्शन करने पहुंचे पुणे महाराष्ट्र निवासी जगदीश मिश्रा ने अपने यात्रा के अनुभव को साझा करते हुए कहा कि यात्रा मार्ग से धाम तक सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित की जा रही हैं. 

Gautam Buddh Nagar News: गौतमबुद्ध नगर में एसी रिपेयर करने वाले शख्स ने युवती के साथ किया रेप, आरोपी फरार

राज्य व जिला प्रशासन की सराहना की

उन्होंने कहा कि धाम में पहुंच रहे श्रद्धालुओं को चरणबद्ध तरीके से केदारनाथ के दर्शन करवाए जा रहे हैं. उन्होंने बेहतर व्यवस्थाओं से प्रभावित होते हुए कहा कि उनकी एक बार फिर से केदारनाथ धाम आने की इच्छा है. वहीं एक अन्य तीर्थ यात्री सुरभि पंशाली ने भी प्रशासनिक स्तर पर की गई व्यवस्थाओं को लेकर कहा कि केदारनाथ धाम में बहुत अच्छी सुविधाएं उपलब्ध हैं.

उन्हें यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है. तीर्थयात्री दीपाली महाजन ने केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्यों के चलते उपलब्ध सुविधाओं को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की. अपनी सुखद यात्रा से बेहद खुश व उत्साहित दिख रही भावना नेत्रे ने जिला व पुलिस प्रशासन का आभार जताया. पूना, महाराष्ट्र से केदारनाथ धाम के दर्शन कर लौटे सीताराम दीवाने ने केदारनाथ धाम में निर्माण कार्यों की जमकर सराहना करते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकार ने केदारनाथ में बहुत बेहतर कार्य किए हैं. उन्होंने यात्रा मार्ग में साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय आदि व्यवस्थाओं को लेकर केंद्र, राज्य व जिला प्रशासन की सराहना की.

पहली बार केदारनाथ पहुंचने पर बिलासपुर छत्तीसगढ़ की प्रेरणा सुहाना ने अपने अनुभव साझा करते हुए यात्रा मार्ग सहित धाम में रहने, खाने आदि सभी व्यवस्थाओं को बेहतर बताया. नागपुर से अपने मित्रों चंदन व मीनाक्षी के साथ केदारनाथ धाम पहुंचे सुरे लांडे ने भी जिला प्रशासन द्वारा मूलभूत सुविधाओं की सराहना की है. अहमदनगर, महाराष्ट्र की सोरावना मालपानी ने बताया कि वह पहली बार केदारनाथ धाम यात्रा करने आई हैं तथा यहां पर सभी सुविधाओं की बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं. रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि लगातार केदारनाथ धाम में श्रद्धालू रहें हैं और व्यवस्थाओं को पहले से भी सुधारा गया है. टेंट के साथ ही टायलेट की संख्या को भी बढ़ाया गया है और घोड़े-खच्चरों के मूवमेंट को भी नियंत्रित किया गया है. कोशिश की जा रही है कि कोई भी श्रद्धालु यहां आए, उसे किसी भी प्रकार की दिक्कतें न हो.

वहीं दूसरी ओर केदारनाथ पहुंच रहे श्रद्धालुओं को इस बार आदि गुरू शंकराचार्य के समाधिस्थल के दर्शन भी हो रहे हैं. केदारनाथ धाम में आदि गुरू शंकराचार्य का निर्माण पिछले वर्ष पूरा हो गया था और इस बार श्रद्धालुओं को शंकराचार्य समाधि स्थल करके खुशी देखने को मिल रही है. जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि शंकराचार्य की समाधि स्थल के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्सुकता देखने को मिल रही है. धाम में आपदा के बाद से कई नये निर्माण किये गये हैं, जिनको देखने के लिए श्रद्धालु भारी संख्या में पहुंच रहे हैं.

Kanpur Crime News: सीएम योगी के निर्देश के बाद एक्शन मोड में कानपुर पुलिस, अवैध हथियारों की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के पोस्टर पर सपा सांसद बोले, 'मांगने में कोई ऐतराज नहीं, लेकिन बीजेपी...'
कांग्रेस के पोस्टर पर सपा सांसद बोले, 'मांगने में कोई ऐतराज नहीं, लेकिन बीजेपी...'
'कांग्रेस की राजनीति अब...', PM को लेकर खरगे के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
'कांग्रेस की राजनीति अब...', PM को लेकर खरगे के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- 'पार्टी का नाम रख लें AI-वादी'
अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- 'पार्टी का नाम रख लें AI-वादी'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget