एक्सप्लोरर

Kaushambi: युवती से छेड़छाड़ के बाद लात मारकर भागा, वायरल वीडियो से हुई पहचान, गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में दो बहनें सुबह के वक्त ईंट भट्ठे पर जा रही थीं. उन्हें अकेला देखकर युवक बड़ी बहन को छेड़ने लगा. बड़ी बहन को मुसीबत में देखकर छोटी बहन मदद के लिए भागी.

UP News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी में तीन दिन पहले एक भट्टा मजदूर की बेटी के साथ मनचले युवक ने सरेराह छेड़छाड़ किया. विरोध करने पर युवक ने युवती को थप्पड़ और लात से पीटा. इतना ही नहीं आरोपी युवक ने किसी से शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी. युवती के पिता ने अज्ञात युवक के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट की तहरीर दी. पुलिस ने केस दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी. इस दौरान छेड़छाड़ का वीडियो वायरल हो गया. वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक की शिनाख्त कर उसे गिरफ्तार भी कर लिया.

कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव का एक परिवार चरवा थाना क्षेत्र के ईंट भट्ठे में मजदूरी करता है. मजदूर की दो बेटियां 16 दिसंबर की सुबह तकरीबन 6 बजे भट्ठे की तरफ आ रही थी. इस दौरान रास्ते में उन दोनों को एक युवक मिल गया. मनचले युवक ने बड़ी बेटी का हाथ पकड़ कर छेड़छाड़ शुरू कर दी. छेड़छाड़ देख छोटी बेटी भाग कर अपने पिता के पास पहुंची और घटना की जानकारी दी. इस दौरान एक राहगीर भी आ गया. युवती ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो मनचले युवक ने उसे एक थप्पड़ भी जड़ दिया. इतना ही नहीं युवती के जाते ही पीछे से एक लात भी मारा और किसी से शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए निकल गया. भट्ठा मजदूर अपनी बेटी को लेकर थाना पहुंचा. पीड़िता के पिता ने अज्ञात युवक के खिलाफ छेड़छाड़ की तहरीर दी.

पुलिस अधीक्षक ने घटना को लेकर दी यह जानकारी

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया. लेकिन युवक की शिनाख्त न होने के कारण उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी. इस दौरान छेड़छाड़ का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक की शिनाख्त कर ली. आरोपी युवक को गिरफ्तार करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया. पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि युवती से छेड़छाड़ का वीडियो रविवार को संज्ञान में आया है. युवक की पहचान के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

ये भी पढ़ें-

यूपी में बीजेपी के लिए बढ़ेंगी मुश्किलें! 2024 से पहले बड़ा होगा सपा गठबंधन, अब इन दलों ने दिए संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Baliya News: करंट से पिता-पुत्र की मौत पर भड़की BJP विधायक, इंजीनियर का हाथ पकड़ भीड़ के बीच लगाई फटकार
बलिया: करंट से पिता-पुत्र की मौत पर भड़कीं BJP विधायक, इंजीनियर का हाथ पकड़ भीड़ के बीच लगाई फटकार
अब उत्तराखंड में पेपर लीक, देहरादून की यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने WhatsApp से किया शेयर
अब उत्तराखंड में पेपर लीक, देहरादून की यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने WhatsApp से किया शेयर
बरेली में होटल के बाहर का वीडियो वायरल, मानसिक तनाव में नाबालिग छात्रा ने दी जान
बरेली में होटल के बाहर का वीडियो वायरल, मानसिक तनाव में नाबालिग छात्रा ने दी जान
मुजफ्फरनगर: टीचर ने लगाया बैग से 10 रुपये चुराने का आरोप, आहत छात्रा ने कर ली आत्महत्या
मुजफ्फरनगर: टीचर ने लगाया बैग से 10 रुपये चुराने का आरोप, आहत छात्रा ने कर ली आत्महत्या

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
Embed widget