एक्सप्लोरर

Rangbhari Ekadashi 2024: काशी विश्वनाथ मंदिर में भक्तों का तांता, बाबा के गौना में पहुंचे 10.5 लाख से अधिक श्रद्धालु

UP News: धर्म नगरी काशी नें रंगभरी एकादशी को रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे. बाबा के गौना में लगभग 11 लाख श्रद्धालु शामिल हुए थे. वहीं झाकी में सभी श्रद्धालु झूमते नजर आए.

Rangbhari Ekadashi 2024: आस्था के सबसे बड़े धाम के रूप में पहचाने जाने वाले काशी विश्वनाथ मंदिर में इस रंगभरी एकादशी को रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. मंदिर प्रशासन की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार रंगभरी एकादशी पर काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में तकरीबन 10.5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया. यह आंकड़ा पिछले किसी भी आयोजन और सामान्य दिनों की तुलना में सर्वाधिक रहा. Rangbhari Ekadashi 2024: काशी विश्वनाथ मंदिर में भक्तों का तांता, बाबा के गौना में पहुंचे 10.5 लाख से अधिक श्रद्धालु

इस दौरान न केवल मंदिर परिसर बल्कि गदौलिया से लेकर मैदागिन क्षेत्र तक भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही थी.रात्रि में बाबा काशी विश्वनाथ की आरती तक 10 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा का दर्शन कर चुके थें. यह आंकड़ा पिछले किसी भी आयोजन और सामान्य दिनों की तुलना में सर्वाधिक हैं. दिसंबर 2021 काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद दिनों दिन यहां पर श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई हैं.Rangbhari Ekadashi 2024: काशी विश्वनाथ मंदिर में भक्तों का तांता, बाबा के गौना में पहुंचे 10.5 लाख से अधिक श्रद्धालु

बाबा के गौना में शामिल हुए लगभग 11 लाख श्रद्धालु 
रंगभरी एकादशी पर इस बार भी बाबा काशी विश्वनाथ और मां गौरा का गौना धूमधाम से मनाया गया. पूर्व महंत आवास से काशी विश्वनाथ मंदिर तक पूरे दिन भक्तों की भारी भीड़ देखी गई. शाम होते ही जैसे बाबा काशी विश्वनाथ की पालकी यात्रा पूर्व महंत आवास से काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए निकली रास्ते में सभी भक्त झूम उठे. बनारस की छोटी संकरी गलियों में ही लाखों की संख्या में श्रद्धालु काशी के साथ-साथ आसपास के राज्यों से भी शामिल होने पहुंचे थे. गौना में शामिल हुए श्रद्धालुओं की संख्या लगभग 11 लाख थी.Rangbhari Ekadashi 2024: काशी विश्वनाथ मंदिर में भक्तों का तांता, बाबा के गौना में पहुंचे 10.5 लाख से अधिक श्रद्धालु

झांकी दर्शन में झूमते दिखे श्रद्धालु
सावन, महाशिवरात्रि जैसी प्रमुख अवसर के बाद रंगभरी एकादशी पर अपने ही आंकड़ों को पीछे छोड़ते हुए यहां पर रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन हुआ है. बाबा की पालकी यात्रा में शामिल होने के बाद श्रद्धालु उनके झांकी दर्शन करने के लिए मंदिर परिसर पहुंचे. परिसर में भी पहुंचने के बाद बाबा के प्रमुख आयोजन में श्रद्धालु झूमते गाते दिखे. रंगभरी एकादशी के अवसर पर काशी विश्वनाथ धाम के विशाल परिसर में हर तरफ श्रद्धालु अबीर गुलाल से रंगे अपने चेहरों को लेकर बाबा भोलेनाथ की मस्ती में झूमते देखें गए.

ये भी पढ़ें: Ram Mandir: विदेशी भक्त से रामलला का दर्शन कराने के लिए दो हजार रुपए, चंपत राय के सामने ऐसे खुली पोल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget