एक्सप्लोरर

संगीत सोम के भगवान राम की 'जाति' बताने पर काशी विद्वत परिषद ने जताई नाराजगी, दे डाली सलाह

UP BJP MP Statement: बीजेपी सांसद संगीत ने भगवान की जाति को लेकर विवादित बयान दिया है. सोम के इस बयान पर काशी विद्वत परिषद ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और इस तरह के बयान से बचने की सलाह दी है.

Uttar Pradesh News Today: संगीत सोम के बयान पर काशी विद्वत परिषद ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. काशी विद्वत परिषद ने कहा कि भगवान और सनातन धर्म के विषय में कुछ भी बोलने से पहले व्यक्ति को विचार करना चाहिए. काशी विद्वत परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री प्रोफेसर रामनारायण द्विवेदी ने कहा कि भगवान किसी विशेष जाति वर्ग से नहीं बल्कि सभी समाज को आशीर्वाद प्रदान करने और उसके जीवन को सही दिशा प्रदान करने के लिए पहचाने जाते हैं.

संगीत सोम ने क्या कहा?
बीजेपी नेता संगीत सोमन कहा है कि एक दो को छोड़कर भगवान राम सहित सभी भगवान ने क्षत्रिय मां की कोख से जन्म लिया है. इसको लेकर एबीपी न्यूज से काशी विद्वत परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री प्रोफेसर रामनारायण द्विवेदी ने नाराजगी जताई है. 

काशी विद्वत परिषद ने दी ये सलाह
प्रोफेसर रामनारायण द्विवेदी ने कहा कि हमें लगता है कि संवैधानिक पद पर बैठे हुए किसी भी व्यक्ति और राजनेता को ऐसा बिल्कुल भी विचार नहीं करना चाहिए कि भगवान किसी जाति विशेष से जुड़े हैं. उन्होंने कहा, "भगवान सभी वर्ग और समाज को सही दिशा दिखाने और आशीर्वाद प्रदान करते हैं."

काशी विद्वत परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री प्रोफेसर रामनारायण द्विवेदी ने कहा, "भगवान सर्व समाज के लिए अवतार लेते हैं. संविधान में सभी को बोलने का अधिकार है लेकिन धर्म विशेष की बातों पर बोलने से पहले खासतौर पर ध्यान रखना चाहिए. जाति विशेष को लेकर ऐसी बात अगर बोली जाती है तो बवंडर आ जाएगा." 

'धर्म पर बोलने पहले करें विचार'
काशी विद्वत परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री से जब से जब पूछा गया किया कि क्या सनातन धर्म के विषय पर बोलने को लेकर अब एक दिशा निर्देश तय होना चाहिए? इस पर प्रोफेसर रामनारायण द्विवेदी ने कहा कि निश्चित ही किसी भी संवैधानिक पद पर बैठे हुए व्यक्ति की एक गरिमा होनी चाहिए.

प्रोफेसर रामनारायण द्विवेदी ने कहा, "सनातन धर्म के विषय में इस प्रकार के बयान बिल्कुल उचित नहीं हैं और कभी स्वीकार नहीं किए जाएंगे." उन्होंने आगे कहा, "हमारा उन राजनेताओं से कहना है कि धर्म विशेष के मामलों में बोलने से पहले विचार करना चाहिए."

'ऐसे बयान से समाज का नुकसान'
काशी विद्वत परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा, "हमारा भारत विविधताओं वाला देश है, यहां पर सबकी अपनी-अपनी संस्कृति और विरासत है. ऐसे गैर जिम्मेदाराना बयान से हमारे समाज का नुकसान होगा. काशी विद्वत परिषद की तरफ से विवादित बयान को लेकर गाइडलाइन जारी करने के भी संकेत दिए गए हैं."

ये भी पढ़ें: तुंगनाथ मंदिर के जीर्णोद्वार की धामी सरकार ने दी सैद्धांतिक सहमति, BKTC ने जताया आभार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
UP: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
यूपी: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
Greater Noida News: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश
ग्रेटर नोएडा: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget