एक्सप्लोरर

कासगंज मे दो समुदायों मे हुआ खूनी संघर्ष, जमकर मारपीट व फायरिंग, दोनों पक्ष के 4 लोग घायल

Uttarpradesh News: कासगंज जनपद की सोरों कोतवाली क्षेत्र में लहरा रोड पर गाड़ी खड़ी करने के विवाद मे गाली-गलौज के दौरान दो पक्षों में हुई मारपीट, एक पक्ष ने धारदार हथियारों से सर पर किया हमला.

उत्तर प्रदेश के कासगंज जनपद की सोरों कोतवाली क्षेत्र में लहरा रोड पर गाड़ी खड़ी करने के विवाद मे गाली-गलौज के दौरान दो पक्षों में हुई मारपीट, एक पक्ष ने धारदार हथियारों से सर पर किया हमला ,चली ताबड़तोड़ गोलियां, आधा दर्जन लोग घायल, दो की हालत गंभीर.

कासगंज जनपद की सोरों कोतवाली क्षेत्र मे लहरा रोड पर आज रात दो पक्षों के बीच गाडी खड़ी करने के विवाद मे हुई कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और देखते ही देखते दोनों ओर से गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई. जिसके बाद दोनों तरफ से खुलकर ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी. मारपीट मे 4 लोग घायल हुए हैं।सभी घायलों को पहले सोरों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां से दो लोगों रियाज और उसके पुत्र की गंभीर हालत को देखते हुए कासगंज जिला चिकित्सालय और फिर वहां से हायर सेंटर अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया.

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर आंचल चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और स्थिति को नियंत्रित किया. दोनों पक्षों ने थाना सोरों में एक-दूसरे के खिलाफ लिखित तहरीर दी है. फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है और वायरल वीडियो की जांच के आधार पर पुलिस ने लाइसेंशी रायफल 315 बोर, एक रिवॉल्वर को भी बरामद कर लिया हैं.

फिलहाल पुलिस आगे की कार्यवाही मे जुटी

देर रात कासगंज की पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा भी गंभीर घायलों का हाल-चाल लेने के लिए जिला चिकित्सालय पहुंची।उन्होंने कहा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी. घायल रियाज अहमद ने बताया कि वो दुकान पर चाय पी रहा था तभी 15/20 लड़के आये जिनके पास डंडे, फरसा, बल्लम व दो के पास तमंचे थे..उन्होंने हमला बोल दिया और उनके फरसा लगते ही वो गिर पड़े फिर उन्होंने उनके मेडिकल स्टोर पर लूट पाट की और रुपये पैसे छीन लिए, उन्होंने बताया कि इस घटना के सी सी टी वी फुटेज उनकी दुकान मे लगे कैमरे मे कैद हैँ.

उन्होंने बताया कि गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद के बाद जब वे कोतवाली मे उक्त लोगों के खिलाफ तहरीर देकर लौटे तब उनपर दुकान मे घुसकर हमला किया गया. विष्णु ने बताया कि गाड़ी हटाने को लेकर लहरा रोड पर कदरवाड़ी के रियाज अहमद के साथ जमारा झगड़ा हो गया था. इस पर उन्होंने सीधा फायर मारा और रायफल की बट मारी.. मैं और मेरे चाचा वीरपाल सिंह घायल हुए हैँ.

आज सुबह कासगंज के अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार गंगा प्रसाद ने बताया कि कासगंज मे दो समुदायों के बीच हुई मारपीट, पथराव फायरिंग के मामले मे कासगंज पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, असलाह कारतूस बरामद किए. मौके पर पर्याप्त पुलिस फ़ोर्स मौजूद है, अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है. कानून व्यवस्था नियंत्रित है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget