एक्सप्लोरर

हाथरस और बलिया केस के आरोपियों को करणी सेना का समर्थन, दोनों मामलों में ठाकुर समुदाय से हैं आरोपी

हाथरस के गैंगरेप और बलिया के गोलीकांड के आरोपियों को करणी सेना ने समर्थन दिया है. बता दें कि दोनों मामलों में आरोपी ठाकुर समुदाय से हैं.

लखनऊ, एजेंसी। हाथरस और बलिया की घटनाओं में करणी सेना ने आरोपियों को अपना समर्थन दिया है. दोनों मामलों में आरोपी ठाकुर समुदाय के हैं. सेना का एक प्रतिनिधिमंडल बलिया में आरोपी धीरेंद्र सिंह से मिलने वाला है. आरोपी ने 15 अक्टूबर को एक पंचायत की बैठक के दौरान एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी. वह पुलिस के हिरासत में है.

करणी सेना के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने कहा, "राशन की दुकानों के आवंटन के दौरान दूसरे पक्ष ने धीरेंद्र के 84 वर्षीय पिता के साथ झगड़ा किया, जिसके कारण उन्होंने आत्मरक्षा में गोली चलाई." इससे पहले बैरिया विधानसभा सीट से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने धीरेंद्र प्रताप सिंह का बचाव किया था और मामले में सीबी-सीआईडी जांच की मांग की थी. हालांकि, भाजपा नेतृत्व ने उन्हें इस संबंध में कोई बयान जारी नहीं करने की चेतावनी दी.

अपराध तो किया लेकिन... उन्होंने आगे कहा, "यह सच है कि उसने अपराध किया है, लेकिन उन लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जानी चाहिए, जिन्होंने उसे ऐसा करने के लिए मजबूर किया. भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह यही बात कह रहे हैं और हमारी करणी सेना उनका समर्थन करती है." करणी सेना के अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह वीरू ने आरोप लगाया कि प्रशासन आरोपियों को निशाना बना रहा है. संगठन ने उन्हें न्याय दिलाने के लिए आंदोलन शुरू करने का वादा किया है.

हाथरस के आरोपियों को भी समर्थन करणी सेना ने हाथरस में कथित दुष्कर्म और हत्या के मामलों में आरोपियों को समर्थन देने की भी घोषणा की है. चारों आरोपी ठाकुर समुदाय से हैं. करणी सेना के नेता ने कहा, "अब जब ऐसी खबरें आ रही हैं कि पीड़िता और आरोपी के बीच 104 बार बातचीत हुई तो मामले ने अलग मोड़ ले लिया है. सीबीआई को घटना के समय चारों आरोपियों के मोबाइल स्थानों का पता लगाना चाहिए, ताकि सच्चाई खुलकर सामने आ सके. आप जाति के आधार पर किसी के लिए भी सहानुभूति सुनिश्चित नहीं कर सकते." करणी सेना के सदस्यों ने इस महीने की शुरुआत में आरोपियों के समर्थन में हाथरस में आयोजित ठाकुर पंचायत में भाग लिया था.

ये भी पढ़ेंः मुरादाबादः थाने में सीज खड़े ट्रक का आरटीओ से जारी हुआ फिटनेस सर्टिफिकेट, अब होगी मैजिस्ट्रेट जांच

अयोध्या में और भव्य होगा इस साल का दीपोत्सव, सीएम योगी ने कहा- यादगार बने इस साल का आयोजन 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
CM योगी की मौजूदगी में ओपी राजभर का विपक्ष पर वार, 'सपा ने पिछड़ों का...'
CM योगी की मौजूदगी में ओपी राजभर का विपक्ष पर वार, 'सपा ने पिछड़ों का...'
'यौन शोषण कानून की हो समीक्षा, इसके दुरुपयोग से...', बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान
'यौन शोषण कानून की हो समीक्षा, इसके दुरुपयोग से...', बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget