एक्सप्लोरर

कानपुर: पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर आशू यादव हत्याकांड का किया खुलासा, गर्लफ्रेंड की सच्चाई जानकर हैरान रह जाएंगे आप

यूपी के कानपुर में हिस्ट्रीशीटर आशू यादव की हत्या उसकी बेवफा गर्लफ्रेंड ने कराई थी. पुलिस ने हत्या की वारदात में शामिल दो आरोपियों किशन वर्मा और सचिन वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है.

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में पुलिस ने कार में हिस्ट्रीशीटर की लाश मिलने की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है. बर्रा थाना पुलिस ने वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. हिस्ट्रीशीटर की हत्या उसकी बेवफा गर्लफ्रेंड ने कराई थी. हत्यारोपी गर्लफ्रेंड और वारदात में शामिल उसका नया प्रेमी अभी फरार है.

दो आरोपी गिरफ्तार बता दें कि 2 जनवरी को बर्रा थाना क्षेत्र में नहर के किनारे लावारिस खड़ी कार में युवक का शव बरामद हुआ था. जिसकी पहचान रेल बाजार थाना क्षेत्र में रहने वाले हिस्ट्रीशीटर आशू यादव के रूप में हुई थी. हत्या की वारदात का खुलासा करने के लिए स्थानीय थाना पुलिस के साथ सर्विलांस टीम भी लगाई गई. पुलिस ने हत्या की वारदात में शामिल दो आरोपियों किशन वर्मा और सचिन वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस हत्याकांड की मास्टरमाइंड दीपिका शुक्ला और उसके प्रेमी अमित गुप्ता को गिरफ्तार करने के प्रयास कर रही है.

प्रेमिका ने रची साजिश हत्या की वारदात का खुलासा करते हुए एसपी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि आशू की हत्या उसकी गर्लफ्रेंड दीपिका शुक्ला ने कराई थी. आशू की गर्लफ्रेंड दीपिका के अमित गुप्ता नाम के होटल संचालक से प्रेम संबंध हो गए थे. जिसके चलते वो आशू से दूरियां बनाना चाहती थी लेकिन आंशू उसका पीछा नहीं छोड़ रहा था. जिसके चलते दीपिका ने अमित के साथ मिलकर आशू को ठिकाने लगाने की साजिश रच डाली.

शराब पिलाने का बाद की हत्या एक जनवरी की रात फोन करके दीपिका ने आंशू को मिलने के लिए बुलाया. जिसके बाद सभी लोगों ने शराब पी और जब आशू नशे में धुत हो गया तो उसकी जमकर पिटाई करने के बाद मफलर से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई. आशू का मोबाइल निकालने के बाद उसकी लाश को उसी की कार में डालकर बर्रा थाना क्षेत्र के नहर किनारे छोड़ दिया गया. पुलिस ने हत्या की वारदात में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, हत्यारोपी प्रेमिका और उसके कथित प्रेमी की तलाश में छापेमारी की जा रही है.

ये भी पढ़ें:

गाजियाबाद: श्मशान घाट हादसे ने उजाड़ी कई परिवारों की जिंदगी, जानें अब तक की बड़ी बातें

केशव प्रसाद मौर्य का दावा- 25 सालों तक यूपी में सरकार नहीं बना पाएंगे 'बुआ-बबुआ'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: नोएडा के PG ने मंगाया 5000kg कोयला, अब उसके दाम भी बढ़े, अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रहा खाना
Live: नोएडा के PG ने मंगाया 5000kg कोयला, अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रहा खाना
LPG Crisis News: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
LPG Crisis News: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र संपन्न, कांग्रेस ने धामी सरकार पर बोला तीखा हमला, लगाए कई आरोप
उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र संपन्न, कांग्रेस ने धामी सरकार पर बोला तीखा हमला, लगाए कई आरोप
चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह, 1 हफ्ते में इतने लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह, 1 हफ्ते में इतने लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव और गृह सचिव हटाये गये, जानें अब किसे मिली जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव और गृह सचिव हटाये गये, जानें अब किसे मिली जिम्मेदारी
'यह CM योगी को बदनाम...', यूपी SI भर्ती परीक्षा में विवादित सवाल पर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'यह CM योगी को बदनाम...', यूपी SI भर्ती परीक्षा में विवादित सवाल पर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब
‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब
Oscar 2026: पति आनंद संग ऑस्कर के रेड कार्पेट पर छाईं ईशा अंबानी, स्ट्रैपलेस विंटेज गाउन में लगीं बेहद ग्लैमरस
पति आनंद संग ऑस्कर के रेड कार्पेट पर छाईं ईशा अंबानी, विंटेज गाउन में लगीं बेहद ग्लैमरस
Rajya Sabha Election Results 2026: राज्यसभा चुनाव के लिए आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर, जानें क्या है नंबर गेम
राज्यसभा चुनाव के लिए आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर, जानें क्या है नंबर गेम
Ice Melting In Space: अंतरिक्ष में बर्फ को पिघलने में कितना लगेगा समय, जानें पृथ्वी से कितनी जल्दी होगा यह?
अंतरिक्ष में बर्फ को पिघलने में कितना लगेगा समय, जानें पृथ्वी से कितनी जल्दी होगा यह?
बहन की शादी में भाइयों का धांसू डांस! स्टेप्स देख मेहमानों ने बजाईं ताबड़तोड़ तालियां, वीडियो वायरल
बहन की शादी में भाइयों का धांसू डांस! स्टेप्स देख मेहमानों ने बजाईं ताबड़तोड़ तालियां
Embed widget