एक्सप्लोरर

Kanpur News: कानपुर में रिहायशी इलाके के अपार्टमेंट में आग से हड़कंप, दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू

UP News: कानपुर शहर के रिहायशी इलाके के अपार्टमेंट की चौथी मंजिल में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई. आग लगने की सूचना पर दमकल की छ गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है.

Kanpur News: कानपुर शहर आग से त्राहिमाम करता हुआ नजर आ रहा है मौसम और गर्मी के चलते खेतों में आग कई सौ बीघे फसलों को जला चुकी है तो वहीं अब रिहायशी इलाके के अपार्टमेंट में अचानक चौथी मंजिल पर आग लगने से हड़कंप मच गया. आग लगने से अपार्टमेंट मे चीख पुकार मच गई. आग की लपटें बिल्डिंग के बाहर निकल कर अपने विकराल रूप की गवाही दे रही थी.

इन तस्वीरों को देखकर आग की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है. कानपुर के रतनलाल नगर में बने एक अपार्टमेंट में अज्ञात कारणों से आग लग गई. आग ने  देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर पूरी बिल्डिंग को अपनी आगोश में ले लिया. बिल्डिंग से लोगों की चीख-पुकार सुनाई देने लगी. वहीं आग लगने की खबर से इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई और लोगों का भारी जमावड़ा लग गया.

देर रात आग पर पाया काबू
दरअसल रतनलाल नगर के इंद्रप्रस्थ अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर अचानक आगली लपटें बाहर दिखाई देने लगी और पूरी बिल्डिंग में लोगों के चीखने की आवाज आने लगी जिसके चलते क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस और अग्निशमन विभाग को अपार्टमेंट  में आग लगने की सूचना दी. इस मामले की जानकारी लगते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और फायर की टीम आधा दर्जन गाड़ियां आग बुझाने में जुट गई.

दमकलकर्मी कड़ी मशक्कत के बाद बिल्डिंग के अंदर दाखिल हुए और आग मे फंसे 6 लोगों को बाहर निकाला. बताया गया कि सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य है जो आग में फंसे हुए थे.
दमकल कर्मियों ने जिनको आग से बचाया है उनमे महिलाए बच्चे और दिव्यांग शामिल हैं.इसके अलावा बिल्डिंग में रहने वाले अन्य लोगों को भी कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.फिलहाल देर रात अग्निशमन की टीम ने कड़ी मशक्कत के साथ रेस्क्यू कर आग को बुझा दिया.

आग लगने का कारण अज्ञात
वहीं अग्निशमन अधिकार दीपक ने बताया कि सभी लोगों को सकुशल बिल्डिंग के बाहर निकाल लिया गया है. इसके साथ ही जिस फ्लैट में आग लगी थी. चौथी मंजिल से सभी परिवार के सदस्यों को सकुशल निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया. आग बुझाने में दमकल की 6 गाड़ियों को लगाया गया था. आग बिल्डिंग के एक कमरे में थी. अगर आग और फैलती तो वहां मौजूद गैस सिलेंडर में आग लगकर बड़ा हादसा हो सकता था. फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Aligarh News: शराबियों के आगे बेबस हुई अलीगढ़ पुलिस! शराबी ने दिन दहाड़े राहगीर पर किया जानलेवा हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget