एक्सप्लोरर

कानपुर नगम निगम में तैनात वकील को हटाने से महापौर हुईं खफा, अपने ही अधिकारियों के खिलाफ खोला मोर्चा, जानिए- पूरा मामला

कानपुर नगर निगम के पैनल में तैनात एक अधिवक्ता को हटाने को लेकर महापौर और जोन-5 के जोनल अधिकारी आमने-सामने आ गए हैं. वहीं महापौर ने अधिकारियों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं.

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur) में नगर निगम में एक बार फिर विवाद हो गया है. इस बार महापौर प्रमिला पांडेय ने अपने ही अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. दरअसल, नगर निगम के पैनल में तैनात किए गए एक अधिवक्ता को हटाने को लेकर महापौर और जोन-5 के जोनल अधिकारी स्वर्ण सिंह आमने-सामने आ गए हैं. इसे लेकर महापौर ने कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं.

भारतीय कंटेनर निगम पर हाउस टैक्स का 4 करोड़ रुपया बकाया
दरअसल, नगर निगम के जोन-5 में स्थित भारतीय कंटेनर निगम पर हाउस टैक्स का करीब चार करोड़ रुपए बकाया है. इसके खिलाफ नगर निगम हाईकोर्ट चला गया है. आरोप है कि अधिवक्ता राधेश्याम पांडेय जो कि नगर निगम के वकील हैं, उनकी लचर पैरवी की वजह से नगर निगम कोर्ट में केस हार गया और करीब ढाई करोड़ रुपए रेवेन्यू का लॉस हुआ. वहीं जोनल स्वर्ण सिंह की माने तो लचर पैरवी के चलते अधिवक्ता को हटाने की पैरवी अपर नगर आयुक्त रोली गुप्ता को की गई थी. इस पर एक्शन लेते हुए अपर नगर आयुक्त ने अधिवक्ता को रिलीव कर दिया. जिसके बाद मेयर साहिबा का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया.

अधिवक्ता को हटाना महापौर को नागवार गुजरा
अधिवक्ता को हटाना महापौर को नागवार गुजरा. महापौर ने नगर निगम अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि निगम के सभी 6 जोन में उन्हें समस्या आ रही है. अधिकारियों की लचर कार्य प्रणाली की वजह से नगर निगम को करोड़ों रुपए रेवेन्यू का लॉस हो रहा है. बड़ा चौराहा स्थित जेड स्क्वायर मॉल प्रकरण का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वे खुद मॉल को सीलकर करीब 2 करोड़ रुपए वसूलकर लाई थी. वहीं अधिकारियों ने मॉल प्रशासन को गुमराह किया और वे कोर्ट चले गए.

अधिवक्ता राधेश्याम पांडेय का क्या कहना है?
वहीं जोनल अधिकारी स्वर्ण सिंह की माने तो अधिवक्ता की लचर पैरवी की वजह से नगर निगम कई केस कोर्ट में हार चुका है. वहीं अधिवक्ता राधेश्याम पांडेय का कहना है कि एक केस को लेकर कई बार अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ते हैं. अधिकारी केस से जुड़े समय पर कागज तक नहीं उपलब्ध कराते हैं. कई केस नगर निगम की तरफ से जीत चुका हूं. फिलहाल मामले की जांच जारी है इंतजार अब नतीजे का है.

ये भी पढ़ें

Mussoorie News: मसूरी में अतिक्रमण पर डीएम का बड़ा फैसला, सभी अवैध निर्माण को चिन्हित करने के दिये निर्देश

Petrol Diesel Price Today: दिल्ली से एमपी तक आज पेट्रोल- डीजल की कीमत में हुई बढ़ोतरी या मिली राहत? चेक करें ताजा रेट लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget