एक्सप्लोरर

Kanpur News: सिर पर सवार हुआ खून, पत्नी की ब्लेड से नाक काटी, बेटी का गला घोंटा और फांसी पर लटक गया

Kanpur News: घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तो देखा महिला खून से लथपथ पड़ी थी, पास में ही बेटी का शव फर्फ पर पड़ा और छोटे शाह का शव फंदे से लटक रहा था.

Kanpur Murder: कानपुर में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई हैं. जहां एक शख्स ने पत्नी के अवैध संबंधों के शक में ब्लेड से हमला कर दिया और उसकी नाक काट डाली. उसके सिर पर इस कदर खून सवार था कि जब बेटी बीच बचाव के लिए सामने आई तो उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी. इसके बाद वो खुद भी फांसी के फंदे पर झूल गया. इस घटना में बेटी और आरोपी शख्स की मौत हो गई जबकि पत्नी बुरी तरह घायल हो गई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ये वारदात कानपुर के हनुमंत विहार गल्ला मंडी की है. जहां रहने वाले छोटे शाह का अपनी पत्नी से विवाद था, जिसके बाद दोनों अलग रहते थे. खबरों के मुताबिक तीन दिन पहले ही वो छोटे शाह के पास रहने आई थी. छोटे शाह अमोली के जिला पंचायत सदस्य बृजेश पटेल उर्फ गब्बर की कार चलाता था. परिवार में पत्नी रुखसार, बेटी आरजू और दो बेटे आरिफ और आर्यन भी रहते थे. 15 दिन पहले वह बृजेश के हनुमंत विहार स्थित नवनिर्मित मकान में रहने आया था. 

पत्नी पर अवैध संबंधों को लेकर शक

पीड़िता रुखसार की मानें तो छोटे शाह उस पर शक करता था कि उसके किसी और के साथ अवैध संबंध है. जिसकी वजह से ही वो पति से अलग रहने चली गई थी, लेकिन परिवार वालों के कहने पर 3 दिन पहले ही वो पति के साथ रहने आई थी, लेकिन छोटे शाह का व्यवहार पहले जैसा ही था. बुधवार देर रात करीब 2:30 बजे जब वो घर पहुंचा तो एक बार फिर दोनों के बीच पुरानी बातों को लेकर विवाद शुरू हो गया. इससे नाराज छोटे ने घर में पड़े ब्लेड से रुखसार पर हमला कर दिया और उसकी नाक काट दी. 

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

झगड़े की आवाज सुनकर बेटी आरजू ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो छोटे शाह ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद खुद भी फंदे से लटक गया. छोटे के काम पर ना पहुंचने पर जिला पंचायत सदस्य ने उसके मोबाइल पर कॉल की तो कोई जवाब नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने अपने दो सहयोगियों को छोटे को बुलाने के लिए घर भेजा. जब वो घर पहुंचे तो हालात देखकर हैरान रह गए. जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस और बृजेश पटेल को सूचना दी. 

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंची, जहां रुखसार खून से लथपथ पड़ी थी, वहीं बेटी का शव फर्श पर पड़ा था हुआ और छोटे का शव फंदे से लटक रहा था. जिसके बाद पुलिस ने तत्काल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

ये भी पढ़ें- शाइस्ता परवीन की कार, वसूली के पैसे और अरबों की प्रॉपर्टी, देवरानी-जेठानी के बीच इन वजहों से बढ़ा तनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget