एक्सप्लोरर

Kanpur Encounter: विकास दुबे का एक और गुर्गा प्रभात मिश्रा मुठभेड़ में ढेर, फरीदाबाद से हुई थी गिरफ्तारी

पुलिस ने विकास दुबे के गैंग से जुड़े प्रभात को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. प्रभात मिश्रा को बुधवार पुलिस ने फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया था. कानपुर मुठभेड़ का मस्टरमाइंट विकास दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है.

कानपुर: कानपुर शूटआउट में बड़ी कार्रवाई हुई है. आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है. लेकिन इस बीच पुलिस ने उसके एक और गुर्गे को मार गिराया है. पुलिस ने विकास दुबे के गैंग से जुड़े प्रभात को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. प्रभात मिश्रा को बुधवार पुलिस ने फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया था. प्रभात को कोर्ट में पेश करने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर कानपुर लाया जा रहा था. पुलिस के मुताबिक कानपुर में पनकी के पास उसने एसटीएफ के पुलिस इंस्पेक्टर से पिस्तौल छीनी और भागने की कोशिश की. इसके बाद हुई मुठभेड़ में उसे मार गिराया गया.

पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल था प्रभात प्रभात मिश्रा बिकरू गांव में पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल था. प्रभात ने पुलिस को जानकारी दी थी कि पुलिसकर्मियों की हत्या कर उसने और विकास दुबे ने दो पिस्टलें और कारतूस लूटने के बाद शिवली निकल गए थे. दो दिन शिवली में रुकने के बाद दोनों मोटरसाइकिल और टैक्सी से सफर करते हुए फरीदाबाद पहुंच गए. यहां उन्होंने विकास के रिश्तेदार के घर शरण ली. विकास दुबे को शरण देने के मामले में अंकुर और श्रवण को गिरफ्तार किया गया है. प्रभात ने बताया था कि पुलिस टीम के आने की सूचना मिलने के साथ ही विकास कुछ घंटे पहले फरार हो गया था.

होगी सख्त कार्रवाई बुधवार को एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार प्रशांत कुमार ने कहा था कि कानपुर की घटना में जो लोग भी शामिल हैं पुलिस उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी. हम लोग अपने साथियों की शहादत को व्यर्थ नहीं हो जाने देंगे. जो भी कार्रवाई होगी वो विधिक होगी और ऐसी होगी कि दोषियों को हमेशा पछतावा होगा.

Kanpur Encounter: विकास दुबे का एक और गुर्गा प्रभात मिश्रा मुठभेड़ में ढेर, फरीदाबाद से हुई थी गिरफ्तारी

5 लाख हुआ इनाम गौरतलब है कि, कानपुर शूटआउट के आरोपी विकास दुबे को पकड़ने की कोशिश जारी है. शूटआउट में 8 पुलिसकर्मयों की हत्या के आरोपी विकास दुबे की सूचना देने वाले को अब 5 लाख का इनाम दिया जाएगा. पुलिस हत्यारोपी विकास दुबे का अब तक उसका सुराग नहीं लग पाई है. पुलिस दुर्दांत अपराधी की तलाश में उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में भी दबिश दे रही. तलाश करने के लिए विकास दुबे के पोस्टर भी कई जगह लगाए गए हैं.

यह भी पढ़ें:

Kanpur Encounter: ADG ने कहा- नहीं बख्शे जाएंगे बिकरू कांड के आरोपी, ऐसी कार्रवाई करेंगे कि पछतावा होगा

जानिए, कौन था विकास दुबे का बॉडीगार्ड अमर दुबे, बिकरु कांड से 4 दिन पहले हुई थी शादी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने दांव में फंसे अखिलेश! AIMIM ने पूछा 20% मुस्लिमों की भागेदारी पर सवाल
अपने दांव में फंसे अखिलेश! AIMIM ने पूछा 20% मुस्लिमों की भागेदारी पर सवाल
महोबा में जेन-अल्फा का प्रदर्शन, खराब सड़क के लेकर फूटा छात्रों का गुस्सा
महोबा में जेन-अल्फा का प्रदर्शन, खराब सड़क के लेकर फूटा छात्रों का गुस्सा
पीलीभीत में उधार सामान देने से मना करने पर दुकानदार की हत्या, 3 गिरफ्तार
पीलीभीत में उधार सामान देने से मना करने पर दुकानदार की हत्या, 3 गिरफ्तार
नितिन नवीन की टीम पर बृजभूषण सिंह के सांसद बेटे का बयान, जानें क्या कहा?
नितिन नवीन की टीम पर बृजभूषण सिंह के सांसद बेटे का बयान, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget