एक्सप्लोरर

UP News: कानपुर देहात में चर्च की तरह बनाई जा रही थी सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल की इमारत, बजरंग दल ने किया हंगामा

Kanpur Dehat News: कानपुर देहात के सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल परिसर में एक चर्च भी बनाया गया था, जिसका बजरंग दल लगातार विरोध कर रहा था. काफी समय पहले ही इस निर्माणाधीन इमारत को केडीए ने सीज कर दिया था.

St. Mary's Convent School: उत्तर प्रदेश (UP) के कानपुर देहात (Kanpur Dehat) में सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल की भव्य इमारत का निर्माण कार्य चल रहा था. स्कूल की इमारत चर्च की तरह बनाई जा रही थी. इस दौरान सैकड़ों की संख्या में बजरंग दल (Bajrang Dal) कार्यकर्ता पहुंच गए और जमकर बवाल काटा. इमारत के कई हिस्सों को क्षतिग्रस्त कर दिया. सूचना पर जिला प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस की जांच में पता चला कि केडीए ने काफी समय पहले ही इमारत सीज कर दी थी. इसके बावजूद इमारत के अंदर चोरी छुपे काम चल रहा था. वहीं बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने क्रिश्चियन मिशनरी पर धर्मांतरण का आरोप लगाया है और चेतावनी दी कि निर्माण कार्य अब नहीं होना चाहिए.

दरअसल स्कूल परिसर में एक चर्च भी बनाया गया था, जिसका बजरंग दल कार्यकर्ता लगातार विरोध कर रहे थे. काफी समय पहले ही इस निर्माणाधीन इमारत को केडीए ने सीज कर दिया था. सीज होने के बावजूद भी निर्माण कार्य जारी था, लिहाजा बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा काटा और तोड़फोड़ की. इसके बाद जिला प्रशासन के आला अधिकारी और केडिया विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे.

9 महीने पहले इमारत कर दी गई थी सीज

बजरंग दल कार्यकर्ताओं में आक्रोश था क्योंकि संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने केडीए के अधिकारियों को पहले अवगत करा दिया था कि निर्माणाधीन इमारत अवैध रूप से बनाई जा रही है. लगभग 9 महीने पहले केडीए के अधिकारियों ने जांच कर अवैध रूप से बनाई जा रही सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल की इमारत को सीज कर दिया था. इसके बावजूद अंदर ही अंदर निर्माण कार्य चल रहा था जबकि निर्माणाधीन इमारत से केडीए ऑफिस की दूरी महज एक किलोमीटर है जो केडीए के अधिकारियों की कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा करता है.

'हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंची'

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि क्रिश्चियन मिशनरी गरीब भोले-भाले ग्रामीणों को लालच देकर धर्मांतरण का काम कर रही है, जिसका कार्यकर्ता विरोध करते हैं. साथ ही हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंची है, लिहाजा बजरंग दल आगामी  4 जुलाई को स्कूल परिसर में हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे. गौरतलब है कि कुछ समय पहले कानपुर देहात के दस्तमपुर गांव में क्रिश्चियन मिशनरी की ओर से चर्च का निर्माण कराकर धर्मांतरण का मामला सामने आया था. इसको लेकर खास बवाल हुआ था. इस बार फिर क्रिश्चियन मिशनरी पर धर्मांतरण का आरोप लगा है.

ये भी पढ़ें- Mahakumbh 2025: महाकुंभ से पहले प्रयागराज एयरपोर्ट की बदलेगी सूरत, अगस्त में शुरू होगा काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget