एक्सप्लोरर

UP Politics: बीजेपी सांसद का अखिलेश यादव पर निशाना, कहा- 'सपा अध्यक्ष में बौद्धिक क्षमता नहीं, उनको मोदी...'

Satyadev Pachauri News: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और अखिलेश यादव की बैठक पर सत्यदेव पचौरी ने कहा कि इस वक्त देश में मोदी की बाढ़ आई हुई है और ये सभी लोग ऐसे हैं, जिन्हें डूबते को सहारा चाहिए.

Kanpur News: उत्तर प्रदेश (UP) के कानपुर से बीजेपी (BJP) सांसद सत्यदेव पचौरी (Satyadev Pachauri) ने समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर हमला बोला है. सत्यदेव पचौरी ने कहा है कि लोक जागरण यात्रा लेकर निकले अखिलेश यादव पहले अपने परिवार को जोड़े, उनसे अब लोग नहीं जुड़ेंगे. सपा अध्यक्ष पर करारा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा है कि अखिलेश यादव में न तो राजनीतिक और न ही बौद्धिक क्षमता है, इनके दिन लद गए हैं.

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अखिलेश यादव के साथ हुई बैठक पर भी कटाक्ष करते हुए सत्यदेव पचौरी ने कहा कि इस वक्त देश में मोदी की बाढ़ आई हुई है और ये सभी लोग ऐसे हैं, जिन्हें डूबते को सहारा चाहिए. ये सभी परिवारवाद, जातिवाद और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले लोग हैं. उन्होंने आगे कहा कि इनको दरअसल मोदी फोबिया हो गया है. ये लोग बस यही सोचते रहते हैं कि मोदी को कैसे हटाया जाए.

'लोकतंत्र में सबकुछ हो सकता है मोदी ने दिखाया'

बीजेपी सांसद ने कहा कि इन लोगों को पहले यह सोचना चाहिए कि करोड़ों लोगों को शौचालय, पीएम आवास और उज्जवला योजना जैसी तमाम योजनाओं का लाभ देने वाले मोदी को कैसे हटा सकते हैं. मोदी ने देश के 100 जिलों को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया है. उन्होंने दिखाया है कि लोकतंत्र में सबकुछ हो सकता है. उन्होंने धारा 370 को हटाने का काम किया. राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया.

मुस्लिम महिलाओं को लेकर क्या बोले सत्यदेव पचौरी?

सत्यदेव पचौरी ने अंत में कहा कि मोदी ने काशी और महाकाल कॉरिडोर का निर्माण करवाया. बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिरों में आज बड़ी संख्या में दर्शनार्थी पहुंच रहे हैं. मुस्लिम महिलाओं की तीन तलाक की समस्या का निदान भी मोदी सरकार ने दिया है. इतने बेहतरीन काम करने वाली मोदी सरकार को विपक्ष किसी भी तरह से हटाने में कामयाब नहीं हो सकता.

ये भी पढ़ें- Delhi Ordinance Row: सीएम केजरीवाल से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव का बड़ा दावा- 'दिल्ली में 2024 BJP के लिए...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत
गोंडा: मगरमच्छ के हमले में घायल मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग
गोंडा: मगरमच्छ के हमले में घायल मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग
यूपी के इस जिले का बदलेगा नाम, CM योगी का मंच से ऐलान
यूपी के इस जिले का बदलेगा नाम, CM योगी का मंच से ऐलान

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget