एक्सप्लोरर

पौष पूर्णिमा पर शुरू हुआ कल्पवास, जानें- कैसे होती है पूजा और क्या है महत्व

पौष पूर्णिमा के दिन प्रयागराज में कल्पवास शुरू हो गया है. एक महीने तक चलने वाले कल्पवास के दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालु संगम की रेती पर बनाए गए तंबुओं में रहते हैं.

प्रयागराज. संगम नगरी प्रयागराज में लगे माघ मेले में आज से कल्पवास की शुरुआत हो गई है. पौष पूर्णिमा के दिन से शुरू हुआ कल्पवास 27 फरवरी को माघी पूर्णिमा तक चलेगा. इस दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालु संगम की रेती पर बनाए गए तंबुओं के शहर में रहकर नियम व संयम के साथ जीवन यापन करेंगे. कल्पवास करने वाले श्रद्धालु मेले में संत महात्माओं व तीर्थ पुरोहितों के शिविर में रहेंगे. दिन में तीन वक्त गंगा स्नान करेंगे. एक वक्त भोजन करेंगे. जमीन पर सोएंगे और पूरा दिन भगवान की आराधना में बिताएंगे.

12 साल में पूरा होता है संकल्प कल्पवास के दौरान गंगा मैया का गुणगान किया जाएगा. भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की जाएगी. संतों के सानिध्य में धर्म व आध्यात्म की अलख जगाई जाएगी. कल्पवास का संकल्प 12 साल में पूरा होता है. हालांकि बड़ी संख्या में श्रद्धालु 30-40 या 50 सालों तक भी कल्पवास करते हैं. कल्पवास के पूरा होने पर अपने व परिवार की सुख समृद्धि की कामना तो की जाती है साथ ही अपने लिए मोक्ष की प्रार्थना भी की जाती है.

प्रयागराज में ही होता है कल्पवास पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक मोक्ष हासिल होने के बाद मनुष्य को जीवन मरण के बंधन से मुक्ति मिल जाती है. पूरी दुनिया में प्रयागराज ही ऐसी जगह है जहां श्रद्धालुओं का कल्पवास होता है. यहां इस साल भी ढाई से तीन लाख श्रद्धालु तंबुओं के शिविर में रहकर कल्पवास करेंगे. कल्पवासियों के लिए सरकार और मेला प्रशासन की तरफ से खास इंतजाम किए गए हैं. कल्पवास के पहले दिन श्रद्धालुओं ने पौष पूर्णिमा के मौके पर संगम में आस्था की डुबकी लगाई और अपना संकल्प शुरू किया.

कोविड नियमों का रखा जा रहा है ध्यान श्रद्धालुओं का कहना है कल्पवास करने से उन्हें जो आध्यात्मिक सुख प्राप्त होता है उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. माघ मेले में इस बार भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. साथ ही श्रद्धालुओं को कोरोना की महामारी से बचाने के भी उपाय किए गए हैं. श्रद्धालुओं के शिविरों में कोरोना की जांच हो रही है तो साथ ही उन्हें कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें:

ओवैसी का विवादित बयान, कहा- अयोध्या वाली मस्जिद में नमाज पढ़ना 'हराम', कोई चंदा भी न दे

फरवरी में हो सकता है योगी कैबिनेट का विस्तार, इन नए चेहरों को मिलेगा मौका, कई मंत्रियों की छिनेगी कुर्सी

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget